वास्तु टिप्सः घर में लगाने जा रहे हैं मनीप्लांट का पौधा तो इन बातों का रखें ख्याल…
वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसलिए लोग अपने घर में कई तरह के पौधे लगाते हैं। वास्तु में कई ऐसे पौधों के बारे में जिक्र किया गया है, जिनको घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट का पौधा। मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से कभी पैसों की कमी नहीं होती। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है साथ ही खुशहाली बनी रहती है। हालांकि, ये पौधा तभी फलदायी होता है, जब इसे वास्तु के नियमों के अनुसार लगाया जाता है। मान्यता है कि यदि वास्तु के नियमों का पालन करके मनी प्लांट का पौधा लगाया जाए, तो घर में सुख-समृद्धि और रुपये-पैसों की कोई कमी नहीं रहती।
आइए जानते हैं मनी प्लांट को लेकर वास्तु के कुछ जरूरी नियमों के बारे में…
यदि मनी प्लांट का शुभ फल पाना है, तो इसे सही दिशा में लगाएं। अक्सर लोग मनी प्लांट को बिना सोचे किसी भी दिशा में लगा देते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट लगाने की सबसे सही दिशा दक्षिण पूर्व है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से काफी फायदा होता है।
मनी प्लांट को लगाते समय इस बात का सबसे ज्यादा ख्याल रखें कि उसकी पत्तियां कभी भी जमीन को न छुएं। इसके लिए आप मनी प्लांट की बेल को किसी रस्सी से ऊपर की तरफ लगा सकते हैं। मनी प्लांट ऊपर की ओर जाता है तो इससे तरक्की होती है। वहीं कहा जाता है कि यदि मनी प्लांट के पत्ते फर्श से छूते हैं तो घर में नेगेटिव एनर्जी आती है।
एक बात का भी ध्यान रखें कि कभी भी घर में सूखा हुआ मनी प्लांट न रखें। सूखा हुआ मनी प्लांट घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से घर में गरीबी आती है। इसके अलावा मनी प्लांट को घर के बाहर रखने की बजाए घर के अंदर रखना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर आती है। वहीं इस पौधे को घर के बाहर लगाया जाए तो इसका नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाता है और ये अच्छा फल देने के बजाय नुकसान करने लगता है।
इसके अलावा अपने घर में लगे मनी प्लांट को कभी भी दूसरों को गिफ्ट नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर की लक्ष्मी दूसरे के यहां चली जाती हैं, जिसके चलते आपको शुभ फल नहीं मिलेंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review