उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली वारदात…कलयुगी पिता ने ढाई साल की बेटी का ब्लेड से गला रेत कर उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली वारदात…कलयुगी पिता ने ढाई साल की बेटी का ब्लेड से गला रेत कर उतारा मौत के घाट

हरिद्वार: हरिद्वार जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेरहम पिता ने अपनी ढाई साल की मासूम बेटी की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी,जिसके बाद खुद को भी ब्लेड से वार कर बुरी तरह जख्मी कर लिया।

बच्ची के गले पर धारदार हथियार का निशान था। चंद कदम की दूरी पर पुलिस को खून से सना एक ब्लेड, एक मोबाइल फोन, जूते एवं खून से सनी एक टीशर्ट बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ब्लेड से गला रेतकर मासूम की हत्या की गई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह एक किसान ने खाला टिहरा में अपने गन्ने के खेत में खून से लथपथ बच्ची का शव देखा । किसान ने राहगीरों को सूचना दी और भीड़ जुट गई। सूचना सिडकुल पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर आकर मामले की जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से बच्ची की शिनाख्त कराने के प्रयास किए।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घटनास्थल के आस पास एक घायल व्यक्ति को देखा था। बच्ची की फोटो के आधार पर पहचान कराने पर मालूम हुआ कि बागपत के टिकरी गांव निवासी कुलदीप सिडकुल क्षेत्र में रहकर गाड़ी चलाता था। उसने फैक्ट्री में काम करने वाली बिजनौर निवासी शबाना से शादी की हुई है जिसके बाद पुलिस ने शबाना से संपर्क किया। उसने पुलिस को बताया कि उनके बीच झगड़ा होने पर कुलदीप बच्ची को अपने साथ ले गया था और वह बिजनौर आ गई थी।

अब तक की पड़ताल के बाद पुलिस का मानना है कि कुलदीप ने पहले बच्ची की हत्या की और फिर खुद को जख्मी किया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता कुलदीप की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram