मेरठ की शोभित विश्वविद्यालय को मिला यूजीसी द्वारा 12(b) का दर्जा

मेरठ की शोभित विश्वविद्यालय को मिला यूजीसी द्वारा 12(b) का दर्जा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थान शोभित सम विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा 12(B) का दर्जा प्रदान किया गया है।

यूजीसी के 12(B) दर्जे का प्राप्त होना विश्वविद्यालय के लिए कई लाभकारी अवसर प्रदान करता है। इसके तहत, शोभित विश्वविद्यालय अब यूजीसी तथा केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं, अनुसंधान परियोजनाओं और अन्य शैक्षिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेगा। इससे न केवल संस्थान के शैक्षिक ढांचे को सुदृढ़ता मिलेगी, बल्कि छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए भी नए अवसरों का सृजन होगा।

शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो॰ विनोद कुमार त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि “यूजीसी द्वारा 12(B) का दर्जा मिलना हमारे शैक्षिक और शोध कार्यों को मान्यता मिलना है। हम इस उपलब्धि के लिए हमारे शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों का धन्यवाद करते हैं, जिनके निरंतर प्रयासों और समर्पण ने इसे संभव बनाया।"

कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने भी  इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और भी मजबूत करने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही, संस्थान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने की दिशा में और अधिक समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करेगा।

शोभित विश्वविद्यालय को यूजीसी द्वारा 12(B) का दर्जा मिलने पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकगण और समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram