6 जनवरी को पृथ्वी और चंद्रमा के बीच सबसे अधिक होगी दूरी, उसी दिन होगी खास पूर्णिमा
साल 2023 की पहली पूर्णिमा (first full moon of 2023) 6 जनवरी को होगी। यह बाकी पूर्णिमाओं से थोड़ी अलग होगी, क्योंकि चंद्रमा, पृथ्वी से अपनी कक्षा में सबसे दूर बिंदु पर मौजूद होगा। विज्ञान इसे माइक्रोमून (micromoon) कहता है और आगामी पूर्णिमा को वूल्फ मून (Wolf micromoon) भी कहा गया है। आने वाले शुक्रवार को माइक्रोमून के दिन पृथ्वी और चंद्रमा के बीच दूरी लगभग 4 लाख 5 हजार 410 किलोमीटर होगी, जो अगस्त-सितंबर के महीने में होने वाली पूर्णिमा के दौरान 3 लाख 62 हजार 570 किलोमीटर रह जाती है। वूल्फ माइक्रोमून से जुड़ी कुछ और जानकारियां हम आपको दे रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वूल्फ माइक्रोमून के समय चंद्रमा, पृथ्वी से अपनी कक्षा में सबसे दूर बिंदु पर होगा, जिसे अपोजी (apogee) कहते है। जब चंद्रमा, पृथ्वी से अपने निकटतम बिंदु पर होता है, उसे पेरिगी (perigee) कहते है।
हालांकि हमेशा ऐसा नहीं होता जब पेरिगी और अपोजी के साथ पूर्णिमा का संयोग बने। ऐसा होने पर इन घटनाओं को क्रमश: सुपरमून और माइक्रोमून कहा जाता है। यूनिवर्सिटी स्पेस रिसर्च एसोसिएशन के अनुसार, सुपरमून के दौरान चंद्रमा बाकी दिनों से 14.5% चौड़ा और 25% ज्यादा चमकदार दिखाई देता है।
वूल्फ यानी ‘भेड़िया' निकनेम को इसके साथ जोड़ने का मतलब यह हो सकता है कि साल के इस समय में भेड़िए ज्यादा एक्टिव रहते हैं। पूर्णिमा से जुड़े इस तरह के ज्यादातर नाम अमेरिका और जर्मनी के प्राचीन नागरिकों के कल्चर से निकले हुए हैं। भारत में यह पौष पूर्णिमा के नाम से लोकप्रिय है। रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को रात 02 बजकर 16 मिनट पर इसकी शुरुआत होगी और 07 जनवरी 2023 को सुबह 04 बजकर 37 मिनट पर यह खत्म होगी। पूर्णिमा तब होती है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा इस तरह संरेखित (align) होते हैं कि सूर्य की किरणें चंद्रमा के पूरे पृथ्वी-पक्ष को रोशन करें। चंद्रमा, पृथ्वी की छाया से थोड़ा ऊपर या नीचे हो। ध्यान रखने वाली बात है कि 6 जनवरी की पूर्णिमा का आगाज क्वाड्रेंटिड्स उल्कापात (Quadrantids meteor shower) का पीक गुजरने के बाद होगा। क्वाड्रेंटिड्स उल्कापात का शानदार नजारा आज और कल रात देखा जा सकता है। हालांकि इसे देखना तभी मुमकिन होगा जब आपके इलाके में आसमान साफ रहे। कोहरा ना हो।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review