जिम ट्रेनर भतीजी ने रची लूट की साजिश , बेटी और दो साथियों सहित गिरफ्तार

जिम ट्रेनर भतीजी ने रची लूट की साजिश , बेटी और दो साथियों सहित गिरफ्तार
मेरठ। रविवार की शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयनगर में आरएसएस पदाधिकारी के घर हुए लूट के प्रयास की घटना की मास्टरमाइंड उनकी भतीजी की निकली। पुलिस ने भतीजी और उसकी बेटी सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए हथियार बरामद किए हैं। जानकारी मिली है कि आरोपी इसके बाद आगरा में एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे।
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि रविवार की शाम एक महिला और दो युवकों ने विजय नगर में रहने वाले आरएसएस के नगर सहसंघ संचालक व ज्वेलरी का कारोबार करने वाले विजय वीर रस्तौगी के घर पर लूट का प्रयास किया था। विफल रहने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।
इस मामले में स्थानीय पुलिस और एसओजी की टीम ने कार्यवाही करते हुए पेशे से जिम ट्रेनर भावना व उसकी बेटी वंशिका और वंशिका के बॉयफ्रेंड विवेक और उसके दोस्त मोहित सैनी को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं।
पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि भावना रिश्तेदारी में विजय वीर की भतीजी लगती है। भावना ने ही विजय के घर में लूट की स्क्रिप्ट लिखी थी। जिसके चलते उसने अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड और उसके तीन अन्य दोस्तों को घटना में शामिल किया था। उन्होंने बताया कि सभी लोग किराए पर मकान लेने के बहाने विजय वीर रस्तौगी के घर में घुसे थे। मगर उनकी पुत्रवधू द्वारा विरोध करने पर आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। एसपी क्राइम ने बताया कि आयुष त्यागी नाम का एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram