Muzaffarnagar: एमडी ईशा दुहन ने एसडीओ को चार्जशीट, जेई को किया सस्पेंड
- बिजली घर में घास देखकर भड़कीं पीवीवीएनएल एमडी
- कांवड़ यात्रा को लेकर निरीक्षण पर निकली थीं
मुजफ्फरनगर। कांवड यात्रा को लेकर निरीक्षण करने निकली पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन बेगराजपुर बिजली घर पर घास देखकर भड़क गईं। उन्होंने आसमानी बिजली से बचाव के लिए लाइटनिंग एरेस्टर की व्यवस्था बिजली घर पर सही प्रकार न करने पर जेई को निलंबित कर दिया।
एमडी ने चीफ इंजीनियर को निर्देशित किया कि एसडीओ को भी चार्जशीट थमाई जाए। जबकि उन्होंने 33/11 केवी बिजलीघर शेरपुर खादर का औचक निरीक्षण कर जेई को चार्जशीट थमाने और उपखंड अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एमडी ईशा दुहन ने मेरठ से उत्तराखंड बॉर्डर तक कांवड यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि कांवड यात्रा की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एनएच-58 पर स्थित कांवड मार्ग पर पड़ने वाले बिजली ट्रासंफार्मरों को कवर करने, बिजली लाइनों को दुरुस्त करने और सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति बहाल रखने के निर्देश जारी किए। विद्युत वितरण खण्ड खतौली के अन्तर्गत भैसीकट पर गंग नहर कांवड़ मार्ग का औचक निरीक्षण किया। गंग नहर कांवड़ मार्ग पर स्थित बिजली पोलों पर आठ फीट ऊंचाई तक पॉलीथिन से कवर करने के आदेश भी उन्होंने अधीनस्थों को दिए।
उन्होंने बेगराजपुर बिजली घर पर तैनात उपखण्ड अधिकारी से राजस्य वसूली, राजस्व लक्ष्य, उपभोक्ताओं की संख्या आदि की जानकारी ली। राजस्व लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करने के निर्देश दिये। बिजलीघर पर लाग बुक, ट्रांसफार्मर रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया, लॉग बुक में ब्यौरा पूरा न मिलने पर उन्होंने अवर अभियन्ता एवं उपखंड अधिकारी से जवाब-तलब किया। बिजलीघर यार्ड में घास अधिक होने और स्वच्छता नहीं पाये जाने पर अवर अभियंता सुजीत को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए, बाल्टी में बालू इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अग्निशमन यंत्र को चेक किया गया, जो कार्य नहीं कर रहा था। कार्य में लापरवाही बरतने के लिए उन्होंने मुख्य अभियंता मुजफ्फरनगर को तत्काल प्रभाव से अवर अभियंता को निलम्बित करने और एसडीओ को चार्जशीट देने के निर्देश दिए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review