मियां-बीवी का विवाद सुलझाने बैठी पंचायत में चल गए लट्ठ, एक दर्जन हो गए घायल

मियां-बीवी का विवाद सुलझाने बैठी पंचायत में चल गए लट्ठ, एक दर्जन हो गए घायल

मेरठ । बुधवार की दोपहर लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मिंया-बीवी का विवाद सुलझाने बैठी पंचायत में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। घटना में दोनों ही पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसके बाद थाने पर हंगामा करते हुए दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

जानकारी के मुताबिक परतापुर के डूंगरावली गांव के रहने वाले इस्लाम की बेटी आसमां की शादी लगभग पांच साल पहले समर गार्डन साठ फुटा निवासी बिलाल पुत्र पप्पू से हुई थी। आसमां का आरोप है कि उसके पति बिलाल के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे। आठ महीने पहले आसमां ने बिलाल के मोबाइल में दोनों के फोटो देख लिए। जिसके बाद दंपती के बीच झगड़ा हुआ तो बिलाल ने मारपीट करते हुए बीवी को घर से निकाल दिया।

मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई थी। बताया जाता है कि इस दौरान हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। जिसमें आसमां का पिता इस्लाम और उसके साथ आए दिलशाद, नजमू, इरशाद, आसिफ और मंगत, वहीं दूसरे पक्ष से बिलाल, पप्पू, नईम, अनस और जुबेर सहित मोहल्ले के ही रहने वाले अनीस वहाब व राहुल घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे। जहां हंगामा करते हुए दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर है। वहीं, खूनी संघर्ष में घायल हुए एक दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस कार्यवाही में जुटी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram