अबू आजमी ने पंढरपुर वारी बयान पर मांगी माफी, बोले – 'मेरी मंशा केवल भेदभाव की ओर ध्यान दिलाना थी'
Abu Azmi Controversy: समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने हाल ही में पंढरपुर वारी पालकी को लेकर दिए गए बयान पर सफाई दी है। उनके बयान से उठे विवाद के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया और अगर किसी की धार्मिक भावना आहत हुई है, तो वे उसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं।
अबू आजमी ने कहा, "सोलापुर में मेरे द्वारा दी गई एक टिप्पणी को गलतफहमी के साथ फैलाया गया। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जिससे वारकरी संप्रदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची हो, तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं और माफी मांगता हूं। मेरी मंशा कभी भी किसी की भावनाओं को आहत करने की नहीं थी।
सपा नेता ने कहा कि वे एक समर्पित समाजवादी हैं और हमेशा सभी धर्मों, संस्कृतियों और संत परंपराओं का सम्मान करते आए हैं। उन्होंने वारकरी भाइयों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह परंपरा महाराष्ट्र की सर्वधर्मीय और आध्यात्मिक विरासत का हिस्सा है, जिसका वे व्यक्तिगत रूप से भी सम्मान करते हैं।
अबू आजमी ने स्पष्ट किया कि उनका पंढरपुर वारी पालकी का जिक्र मुस्लिम समाज के साथ हो रहे भेदभाव के संदर्भ में था। उन्होंने कहा, "यह किसी प्रकार की तुलना नहीं थी। मेरी मंशा केवल सरकार का ध्यान दोहरे मापदंडों की ओर दिलाने की थी ताकि अल्पसंख्यक समुदाय यह महसूस न करे कि उनके लिए अलग कानून है
आजमी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' की बात करते हैं, और उसी भावना के अनुरूप मैंने केवल एक उदाहरण के रूप में बात रखी थी।
बात खत्म करते हुए सपा विधायक ने कहा, "हम उपेक्षित समाज के हक़, सम्मान और बराबरी की लड़ाई लड़ते रहेंगे, लेकिन कभी भी देश की एकता और अखंडता को आंच नहीं आने देंगे।"
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review