महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा: बीजेपी और एनसीपी विधायकों के बीच झड़प, नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा: बीजेपी और एनसीपी विधायकों के बीच झड़प, नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में भारी हंगामा देखने को मिला, जब बीजेपी विधायक गोपीचंद पडालकर और एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता जीतेंद्र अवहद के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना के बाद विधानसभा का माहौल तनावपूर्ण हो गया और पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।

जीतेंद्र अवहद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,

> “गुंडों को विधानसभा में आने दिया गया। मुझे प्रताड़ित किया गया, जान से मारने की धमकी दी गई और अपशब्द बोले गए। अगर विधायक ही विधानसभा में सुरक्षित नहीं हैं, तो हमें एमएलए क्यों बने रहना चाहिए?”

इस पूरी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें हाथापाई साफ देखी जा सकती है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा,

> “अगर गुंडे विधानसभा तक पहुंच गए हैं, तो इसकी ज़िम्मेदारी गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को लेनी चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा,

> “जो स्थिति बनी, वह सही नहीं है। विधान भवन में इस तरह की झड़प नहीं होनी चाहिए। यह मामला विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में आता है। जांच होनी चाहिए।”

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दिन पहले दोनों नेताओं के बीच कार का दरवाज़ा बंद करने को लेकर बहस हुई थी, जिसकी टीस विधानसभा में देखने को मिली।

यह घटना न सिर्फ राज्य की राजनीति को हिला देने वाली है, बल्कि यह भी सवाल खड़े करती है कि क्या लोकतंत्र के मंदिर में अब शांति और मर्यादा की कोई जगह बची है?

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram