घर पर ही चॉकलेट के इस्तेमाल से पैरों को बनाएं सुंदर, लेकिन इन बातों का रखें ख्याल
दिनभर की दौड़-भाग में आपके पैरों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है और इसका ख्याल रखना भी जरुरी होता है जिससे आपके पैर भी सुंदर दिखाई दें। ऐसे में आप घर पर ही पैरों की साफ-सफाई, मसाज और पेडीक्योर कर सकती हैं।
पेडीक्योर में जब आप गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठती हैं तो इससे आपको आराम मिलता है। आप चाहें, तो चॉकलेट पेडीक्योर कर सकती हैं। चॉकलेट पेडीक्योर में मेल्ट की हुई चॉकलेट का इस्तेमाल किया जाता है। यह पैरों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे त्वचा को मॉइश्चर मिलता है। तो जानते हैं इसे घर पर कैसे कर सकते हैं।
चॉकलेट पेडीक्योर के लिए आवश्यक सामग्री
साढ़े चार कप पिघली हुई चॉकलेट
2 कप दूध
2 चम्मच शहद
एक टब में गर्म पानी
नेल फाइलर
स्क्रबर
कटरनेल पेंट
नेल पेंट रिमूवर
मॉइश्चराइजर
तौलिया
चॉकलेट पेडीक्योर करने के तरीके
सबसे पहले नेल पॉलिश हटा लें। नाखूनों को काटकर शेप दें।
अब एक बाल्टी गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठ जाएं। इस पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक भी मिला सकती हैं। पानी में 10-15 मिनट तक पैर भिगोकर रखें।
चॉकलेट में दूध मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में पैर डालकर आराम करें। पैरों को इस पेस्ट में कम से कम 20 मिनट तक डालकर रखें। इसके बाद पैर धो लें।
पैर धोने के बाद इन्हें स्क्रब करें. स्क्रब से पैर की त्वचा से मृत कोशिकाएं हटाने में मदद मिलती है।
इसके लिए आप घर पर ही चॉकलेट स्क्रब बना सकते हैं। 5-10 मिनट तक पैरों के स्क्रब करें स्क्रबिंग के बाद पैरों को ठंडे पानी से या वेट टिशू से साफ कर लें।
अंत में पैरों पर मॉइश्चराइजर लगाकर 2 मिनट तक मसाज करें. इससे त्वचा को पोषण मिलता है। इसके बाद नाखूनों पर अपना पसंदीदा नेल पेंट लगाएं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review