Lok Sabha Election: हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे दोनों शहजादे: अमित शाह
महराजगंज। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने तय कर लिया है कि लोकसभा चुनावों में हार का ठीकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर फोड़ना है।
शाह ने यहां पार्टी के उम्मीदवार पंकज चौधरी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनावों के पहले पांच चरणों में ही बहुमत हासिल कर चुकी है। उन्होंने कहा, ''चार जून को मतगणना है। चार तारीख की दोपहर को दोनों शहजादे (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) संवाददाता सम्मेलन करेंगे और कहेंगे कि ईवीएम खराब थी इसलिए हम चुनाव हार गए।''
शाह ने दावा किया, ''पांच चरणों में भाजपा ने 310 सीट का आंकड़ा पार कर लिया है। राहुल बाबा आपकी पार्टी 40 सीट के आंकड़े को भी पार नहीं कर पायेगी और समाजवादी पार्टी चार सीटों के अंदर ही सिमट जाएगी।''
शाह ने कहा कि विपक्ष के 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के पास प्रधानमंत्री पद का कोई प्रत्याशी ही नहीं है और 130 करोड़ के भारत में बारी-बारी वाले प्रधानमंत्री नहीं चल सकते। उन्होंने कहा, ''भाइयों और बहनों, यह परचून की दुकान नहीं है। यह 130 करोड़ का महान भारत है। बारी-बारी का प्रधानमंत्री चल सकता है क्या?''
शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है लेकिन भाजपा के लोग परमाणु बम से नहीं डरते। उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा और हम इसे वापस लेंगे।'' शाह ने आरोप लगाया कि सहारा इंडिया का घोटाला उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में हुआ था। उसके पीड़ितों को उनका धन वापस दिलवाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू कराया। अब तक साढ़े तीन लाख लोगों को धन दिलवाया गया है। भविष्य में साढ़े तीन करोड लोगों को 85 हजार करोड रुपए वापस दिलवाये जाएंगे।
शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ''आज चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि है। नरेन्द्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया और उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को सम्मान दिया।'' गृह मंत्री ने क्षेत्र में चीनी मिलों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष ने 30 चीनी मिलें बंद करवायीं जबकि भाजपा सरकार ने 20 मिलें चालू कीं और पांच नई मिलें बनाईं। महाराजगंज में मतदान एक जून को होना है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review