केदारनाथ धाम में लगेगा सोने का कलश, गर्भगृह में श्रद्धालु पहली बार करेंगे बाबा केदार के दर्शन

केदारनाथ धाम में लगेगा सोने का कलश, गर्भगृह में श्रद्धालु पहली बार करेंगे बाबा केदार के दर्शन

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अभी से ही केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा सवा लाख के पार हो गया है। इस बार श्रद्धालुओं को पहली बार स्वर्ण मंडित गर्भगृह में बाबा केदार के दर्शन होंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ मंदिर में सोने का कलश स्थापित किया जाएगा।

इस बार चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ मंदिर में सोने का कलश स्थापित किया जाएगा। इसके लिए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति दान करने वाले भक्तों से भी बात कर रही है। इसके साथ ही पहली बार श्रद्धालुओं को स्वर्ण मंडित गर्भगृह में बाबा केदार के दर्शन होंगे। पहली बार केदारनाथ में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने गर्भगृह में चांदी की जगह सोने की परत चढ़ाई है।

चारधाम यात्रा में पिछले साल केदारनाथ मंदिर के कपाट 6 मई 2022 को खुले थे। जबकि 27 अक्तूबर 2022 को कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए थे। कपाट बंद होने से कुछ दिन पहले ही बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और सरकार से गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाने के लिेए अनुमति ली थी।

अनुमति लेने के बाद समिति ने गर्भगृह की दीवारों पर चांदी की जगह सोने की परत चढ़ाई थी। इसके साथ ही गर्भगृह में विशेष लाइटें भी लगाई गई हैं। लाइटों से स्वर्ण मंडित गर्भगृह की आभा और चमकेगी। गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने के लिए मुंबई के एक हीरा कारोबारी ने दान दिया था।

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारों में पहले चांदी की परत थी। जिसको हटा कर  मंदिर समिति ने स्ट्रांग रूम में रखा है। इस चांदी का अब तक  मंदिर में इस्तेमाल नहीं किया गया है। केदारनाथ मंदिर पर लगा चांदी का कलश पुराना हो चुका है। इस बार यात्रा सीजन में ही सोने का कलश स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram