मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से मिलता है कई रोगों से छुटकारा, यहां जानें
लाइफस्टाइल: आजकल व्यस्त जीवनशैली के चलते लोगों को खान-पान की अच्छी आदतों के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करना भी काफी मुश्किल हो गया है. जिसकी वजह से लोग बीमार भी अधिक पड़ने लगे हैं. अगर आयुर्वेद की माने तो मिट्टी के बर्तन में पका भोजन खाने से व्यक्ति कई तरह के रोगों से दूर रहता है.कब्ज, गैस जैसी समस्याएं व्यक्ति से कोसों दूर रहती हैं. आपने भी अक्सर घर के बड़े-बुर्जुगों को यह कहते सुना होगा कि मिट्टी के बर्तन में बना खाना खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं. मिट्टी के बर्तन में पका खाना न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि पौष्टिक भी होता है. इन बर्तनों पर भोजन पकाने से उसके पोषक तत्व खत्म नहीं होते हैं.लेकिन बात अगर मिट्टी के तवे पर बनाई जाने वाली रोटी की करें तो यह आपकी समस्या काफी हद तक कम करने में आपकी मदद कर सकती है. मिट्टी के तवे पर रोटी बनाकर खाने से न सिर्फ आपका पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है बल्कि आप कई रोगों से भी दूर रहते हैं. विशेषज्ञों की मानें तो मिट्टी के तवे पर रोटी बनाने से उसका एक भी पोषक तत्व नष्ट नहीं होता है. जबकि एल्यूमीनियम के बर्तन में खाना बनाने से 87 प्रतिशत पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं. पीतल के बर्तन में खाना बनाने से 7 प्रतिशत पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. साथ ही कांसे के बर्तन में बने खाने से 3 प्रतिशत पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. केवल मिट्टी के बर्तन में बने खाने में 100 प्रतिशत पोषक तत्व मौजूद रहते हैं. मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने के कई फायदे हैं -नहीं जलती है रोटीमिट्टी के तवे को गर्म होने में समय लगता है, इसलिए एक बार ये गर्म हो जाएं तो इसमें रोटी सेंकते समय ये जलती नहीं है. काफी समय तक रोटियां खराब भी नहीं होती है.गैस से छुटकाराघंटों एक ही जगह बैठकर काम करने से अधिकतर लोगों को पेट में गैस की समस्या होने लगती है. अगर आप भी इस समस्या से जुझ रहे हैं तो मिट्टी के तवे पर रोटी पकाकर खाएं. आपको जल्दी ही पेट गैस की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.रोगों से बचाए रखने में करता है मददमिट्टी के तवे पर रोटी पकाकर खाने से यह मिट्टी के तत्वों को अवशोषित करके रोटी की पौष्टिकता बढ़ देता है. इसमें मौजूद प्रोटीन बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं.कब्ज से राहतगलत खान-पान आजकल ज्यादातर लोगों के लिए कब्ज का कारण बनता जा रहा है.इस परेशानी से राहत पाने के लिए मिट्टी के तवे पर सेंकी रोटी को अपनी डाइट में शामिल करें.इन रखें बातों का ध्यान-मिट्टी के तवे को साफ करने के लिए साफ कपड़े का यूज करेंमिट्टी के तवे पर रोटी कभी भी तेज आंच पर न सेंकें. ऐसा करने से आपका तवा चटक सकता हैमिट्टी के तवे को कभी भी साबुन से नहीं धोना चाहिए. ऐसा करने से यह साबुन को अवशोषित कर लेता हैइस तवे का इस्तेमाल करते समय इस पर पानी लगाना चाहिए
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review