बुलडोजर चलता रहा मां बेटी चिल्लाती रहीं, कानपुर अग्नि कांड के ठीक पहले का वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में जो कुछ हुआ, उसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मां-बेटी ने खुद को झोपड़ी में कैद कर लिया। कुछ समय बाद उसमें आग लग गई। दोनों जिंदा जलकर मर गए। प्रशासन की टीम की ओर से सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्रशासनिक टीम बुलडोजर के साथ गांव में पहुंची थी। महिला प्रमिला दीक्षित, बेटी नेहा दीक्षित और परिजनों ने पहले प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद बुलडोजर को रोकने के लिए झोपड़ी में बंद कर लिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि मां-बेटी के झोपड़ी में रहने के दौरान बुलडोजर चला दिया गया। झोपड़ी गिरते ही आग लग गई। वहीं, प्रशासन का दावा है कि झोपड़ी में आग महिला ने खुद लगाई। मामला जो हो, दो जान जिंदा जलकर चली गई।
कानपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम के सामने ही माँ-बेटी ने आग लगाकर जान दे दी। और पुलिस तमाशबीन बनी रही।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 13, 2023
अतिक्रमण हटाने का यह कौन-सा तरीका है कि लोग दुनिया से ही हट जाएं?
बाबा! अपनी बुलडोजर नीति को अब भी सम्भालिये या इस खूबसूरत धरती को श्मसान बना कर ही मानेंगे? pic.twitter.com/zmqHKiQ33x
झोपड़ी में आग लगी और देखते ही देखते दो जिंदगियां जलकर खाक हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सोशल मीडिया पर आग लगने के बाद का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक महिला चीत्कार करती सुनाई देती है। वीडियो को मृतक महिला के बेटे के शूट किए जाने की बात कही जा रही है। इसमें मोबाइल फोन पर किसी अन्य संबंधी से बात करती महिला झोपड़ी में जिंदा जली दो लाशों को देखते हुए कहती है, 'हाय दैया... मम्मी हमारी, खुद की जलिके खतम होई गई। मम्मी जल गई।' मम्मी जी-मम्मी जी कहती वह महिला चीत्कार करती दिखती हैं। आसपास खड़ी अन्य महिलाएं इस वीभत्स दृश्य को देखते हुए दैय्या रे कहती सुनाई देती हैं
महिला कहती सुनाई देती है, आगि लगा दीहिन। इस दौरान महिला के पति एक चारपाई पर बैठे दिखते हैं। उनका चेहरा भी झुलसा दिखता है। हर कोई उन्हें सांत्वना देता दिखाई देता है। वहीं, एक अन्य वीडियो में एक लड़का कहता सुनाई देता है, 'भैया देखो, मेरी मम्मी जल रही हैं। ये सब गाड़ी छोड़कर भी चले गए हैं।' परिवारजनों की ओर से आग लगाए जाने के दौरान महिला और लड़की को रोकने की कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं, इस दौरान प्रशासनिक टीम की ओर से आग बुझाए जाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का भी मामला उठ रहा है। झोपड़ी में पोलोथीन शीट लगे होने के कारण तेजी से आग फैली और देखते ही दोनों जल गए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review