MIT College मे गरबा डांडिया नाइट, युवाओ ने जमकर खेला गरबा और डांडिया

MIT College मे गरबा डांडिया नाइट,  युवाओ ने  जमकर खेला गरबा और डांडिया

नवरात्रों के पावन अवसर पर परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी MIT College में 'गरबा डांडिया नाईट' की मस्ती इस कदर चढ़ी कि एमआईटी कॉलेज में मौजूद हर किसी का तन-मन झूम उठा। छात्र-छात्राओं के पांव भी खुद-ब-खुद थिरक उठे। डांडिया व गरबा नृत्य के साथ ही गीत-संगीत का ऐसा दौर चला कि सबके लिए कार्यक्रम यादगार बन गया।

गरबा डांडिया डांस के साथ नवरात्र के रंग में डूबा MIT College

डांडिया गरबा नाईट कार्यक्रम का शुभारंभ शाम को MIT College के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ आलोक चौहान, डीन एकेडमिक डॉ मधुबाला शर्मा, चीफ प्रॉक्टर डॉ नीरज शर्मा,एचआर सोनल अहलावत और कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर अजय चौधरी ने संयुक्त रूप से सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर किया।

dandiya dance in mit college

प्रोफेशनल डांसर रेशम के साथ गरबा-डांडिया और डीजे रोहित की मस्ती में झूमे युवा

 प्रोफेशनल  डांसर एंकर रेशम खान के मंच संचालन से कार्यक्रम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। संचालन के उनके अंदाज व प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम अपने अंतिम दौर में पहुंचा तो पुरुष व महिला शिक्षक भी खुद को रोक नहीं सकीं और सबने मिलकर खूब धमाल मचाया। भारतीय संस्कृति को दर्शाते परिधानों में छात्र-छात्राओं ने गरबा कर कार्यक्रम का आनंद लिया। डीजे रोहित के म्यूजिक के गानों पर छात्र खूब थिरके और छात्र बोले वंस मोर वंस मोर....। भक्ति गीतों व फिल्मी गानों पर शुरू हुआ गरबा डांडिया नाइट का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गरबा नाइट में एविन्स इवेंट्स कार्यक्रम पार्टनर और मेरठ रेडियो 89.6 एफएम रेडियो पार्टनर रहा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram