Twitter में एलन मस्क का दखल जारी, नीले टिक के लिए चुकाने के लिए पैसे

Twitter में एलन मस्क का दखल जारी, नीले टिक के लिए चुकाने के लिए पैसे

एलन मस्क ने ट्विटर डील पूरी होते ही बोर्ड को भंग कर दिया था। ट्विटर के बोर्ड में एलन मस्क अब एकलौते शख्स हैं। यानी की पूरा कंट्रोल अब एलन मस्क के हाथ में है। ऐसे में दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर नए बदलाव करने भी शुरू कर दिए हैं। इनमें से एक फैसला मस्क ने ब्लू टिक के लिए लिया गया है। वैरिफाइड प्रोफाइल पर मिलने वाला ब्लू टिक अब लोगों को फ्री में नहीं मिलेगा। मस्क इसके लिए फीस चार्ज करने वाले हैं। एलन मस्क ने मंगलवार देर रात अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि ब्लू टिक के लिए एक सब्सक्रिप्शन चार्ज लिया जाएगा। मस्क ने अपने ट्वीट में 8 डॉलर (लगभग 661 रुपये) सब्सक्रिप्शन चार्ज की बात की है। वहीं इससे पहले कई रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया है कि मस्क इसके लिए 20 डॉलर (लगभग 1600 रुपये) तक चार्ज वसूल कर सकते हैं।

https://twitter.com/Benarasiyaa/status/1587327354640429056?t=GDz-8W4ZkG4O70SiHvrdDQ&s=19

मस्क कह रहे हैं कि वे रिवेन्यू के लिए सिर्फ विज्ञापनों के भरोसे नहीं रह सकते हैं। हालांकि 8 डॉलर चार्ज किए जाने की बात भारत में शायद लागू न हो, क्योंकि अमेरिका के मुकाबले इस तरह के सब्सक्रिप्शन भारत में काफी सस्ते होते हैं। ऐसे में ट्विटर के ब्लू टिक के लिए भारत में चार्ज अमेरिका के मुकाबले कम ही रहने की संभावना है। अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि भारत में ब्लू टिक के लिए यूजर्स को कितना चार्ज देना होगा। वहीं, मस्क के ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज लगाए जाने की बात पर ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स के अजब-गजब रिएक्शन आए। किसी ने लिखा, 'मामला पूरा पालिका बाजार स्टाइल में हैंडल किया जा रहा है।'

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram