ईरान-इस्राइल टकराव चरम पर मिसाइल हमलों में 8 की मौत, 100 से अधिक घायल, दोनों देशों में भारी तबाही

ईरान-इस्राइल टकराव चरम पर मिसाइल हमलों में 8 की मौत, 100 से अधिक घायल, दोनों देशों में भारी तबाही

तेहरान/तेल अवीव |
ईरान और इस्राइल के बीच जारी तनाव अब युद्ध जैसे हालात में बदल चुका है। सोमवार को दोनों देशों के बीच हुए मिसाइल हमलों और वायु हमलों ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। इस संघर्ष में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक घायल हुए हैं।


इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के दो-तिहाई से अधिक वायु रक्षा और मिसाइल प्रणालियों को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही उसने ईरान के आधे से अधिक हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण का भी दावा किया है।
इस हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख समेत तीन शीर्ष अधिकारी मारे गए हैं।


ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इस्राइल के तेल अवीव और हाफिया जैसे प्रमुख शहरों पर 100 से अधिक मिसाइलें दागीं। हमलों में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन हमलों में कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।


सोमवार देर रात इस्राइल ने तेहरान में स्थित ईरानी सरकारी मीडिया कार्यालय को भी निशाना बनाया। इस हमले में कई संचार उपकरण और संरचनाएं नष्ट हो गईं।


तनाव के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य के बंद होने की आशंका फिर से गहराई है। यह जलडमरूमध्य दुनिया की लगभग 20% तेल आपूर्ति का मुख्य मार्ग है। इससे वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है।


संयुक्त राष्ट्र और प्रमुख वैश्विक शक्तियों ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। लेकिन फिलहाल कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram