ये है 365 रानियों वाले राजा... लालटेन से करते थे रानी का फ़ैसला
भारत का इतिहास जितना समृद्ध है, उतना ही शक्तिशाली और दिलचस्प भी है। भारत की पावन मिट्टी पर राज़ करने वाले यूं तो बहुत शासक हुए, जिनकी कहानियां आज भी इतिहास के पन्नों में पढ़ने को मिल जाएंगी। कुछ राजा ऐसे भी थे, जिनके चर्चे पढ़ने की कोई ज़रूरत ही नहीं है।
कहने का मतलब ये कि ऐसे राजाओं के बारे में हम स्कूल की किताबों में ही पढ़ चुके होते हैं। लेकिन आज हम आपको राजा भुपिंदर सिंह के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। जिनकी निजी ज़िंदगी के कुछ अनसुने किस्से जानने को मिलेंगे, जो आपने शायद ही पहले कभी सुने या पढ़े होंगे।
पटियाला पर राज करने वाले भुपिंदर सिंह महाराज की कुल 365 रानियां थीं। लेकिन किस रानी के साथ रात गुज़ारनी है, इसका चुनाव एक बेहद ही खास तरह से किया जाता था। चलिए अब आपको राजा की सभी रानियों और उनके साथ संबंधों के बारे में राज़ की बात बताते हैं। पटियाला की राजगद्दी पर महाराजा भूपिंदर सिंह ने करीब 38 साल तक (1900 से 1938) राज़ किया। कुल 365 रानियों के इकलौते राजा की अधिकृत रानियों की संख्या केवल दस ही थी। राजा ने अपनी सभी 365 रानियों के लिए आलीशान भव्य महल बनवा रखे थे।
राजा भुपिंदर सिंह के पटियाला महल में यूं तो कई लालटेन जलते थे, लेकिन उनमें से 365 लालटेन काफी खास थीं। हर रात जलने वाली ये 365 लालटेन ही तय करती थीं कि राजा इस रात कौन-सी रानी के साथ रात बिताने वाले हैं।
दरअसल इन सभी लालटेन पर राजा की सभी 365 रानियों के नाम लिखे हुए होते थे। अगले दिन सुबह होते ही जो लालटेन सबसे पहले बुझती थी, राजा उसी रानी का नाम पढ़ते थे और आने वाली रात उसी रानी के साथ गुज़ारते थे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review