कैब बुकिंग से लेकर फ्लाइट स्टेटस, फूड ऑर्डर तक WhatsApp पर होगा सब संभव, बस करना होगा ये प्रोसेस
मेटा के स्वामित्व वाले पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp कई ऐसे फीचर्स देता है जिसकी जानकारी काफी कम लोगों को होती है। दुनिया भर में इसके अरबों यूजर्स हैं, वॉट्सऐप एक नए फीचर को एक्टिव किया है। WhatsApp के इस नए फीचर AI-पावर्ड चैटबोट की मदद से कैब बुकिंग से लेकर फ्लाइट स्टेटस, फूड तक ऑर्डर कर सकते हैं।
अब इस तरह के कार्यों के लिए WhatsApp यूजर्स को किसी थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। बस अब उसे सिर्फ कुछ नंबर अपने मोबाइल में सेव करने होंगे, जिसके द्वारा आइटम्स, राशन और अन्य सामान ऑर्डर कर सकता है। इसके लिए अपने फोन में 7977079770 को सेव करना होगा और WhatsApp पर Hi लिखकर मैसेज सेंड करना होगा।
इसके बाद आपको आइटम्स का पूरा कैटेलॉग दिख जाएगा, फिर आपको जिन सामान की खरीदी करनी है उसकी कार्ट लिस्ट सेंड करनी होगी। और बाद में अपना डिलीवरी पता (Address) लिखना होगा। इसके बाद आप पेमेंट चाहे तो ऑनलाइन (UPI) के जरिए कर सकते हैं या फिर डिलीवरी होने पर दे सकते हैं.
Uber Cab भी कर सकते हैं बुक
कैब बुक करने के लिए वॉट्सऐप यूजर्स को अपने फोन में 7292000002 नंबर को सेव करना होगा। इसके बाद Hi लिखकर मैसेज सेंड करना होगा। इस नंबर पर यूजर्स को एक लिंक मिल जाएगा। फिर Uber और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना पड़ेगा। इसके बाद अपना पिकअप या ड्राप-ऑफ लोकेशन डालकर बुक कर सकते हैं।
WhatsApp पर फ्लाइट असिस्टेंट
इन चैट असिस्टेंट की मदद से आप Indigo और Air India फ्लाइट का स्टेटस भी जान सकते हैं. इसके लिए आपको अपने WhatsApp से 9154195505 मैसेज भेजना होगा और आपको फ्लाइट की जानकारी प्राप्त हो जाएगी.
WhatsApp ने कहा कि इन फीचर में यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी बनी रहेगी। इसमें वॉट्सऐप में क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी पेमेंट करने का विकल्प भी रखा गया है. WhatsApp के इस नए अपडेट का फायदा यूजर्स खूब उठा सकते हैं.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review