टॉम क्रूज की फिल्म के साथ रिलीज होगी ‘OMG 2’ का टीज़र
ये महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी अच्छा होने वाला है। जुलाई के इस महीने में काफी फिल्में रिलीज़ हो रही है। ऐसे में अब हॉलीवुड अभनेता टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ भी इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। टॉम की भारत में काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।
ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी हुई है। दर्शक इस फिल्म का सिनेमाघरों में रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे है। अब इस फिल्म से बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ का काफी बड़ा कनेक्शन है।
खबरों के मुताबिक सिनेमाघरों में फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का टीज़र फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग 1’ की रिलीज़ के साथ जारी किया जाएगा।टॉम की फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में है। फिल्म का प्रमोशन भी टीज़र के साथ शुरू हो जाएगा।खबरों की माने तो फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का डिजिटल लॉन्च 10 जुलाई को होगा। तो वहीं फिल्म का टीज़र 12 जुलाई को रिलीज़ हो रही टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ के साथ किया जाएगा। फिल्म का टीज़र 1 मिनट 34 सेकंड बड़ा होगा। इस टीज़र को ‘यू’ सर्टिफिकेट दे दिया गया है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
2012 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ दर्शकों को खूब भायी थी। अब ऐसे में फिल्म का अगला पार्ट ‘ओह माय गॉड 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में वो भगवान शिव के रोल में दिखाई देंगे।
इसके अलावा अक्षय की कई फिल्में लाइन में है। अक्षय अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा वो दर्शकों की पसंदीदा फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में भी नज़र आएंगे। इस फिल्म में कॉमेडी का सुपर डोज़ देने अक्षय के साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल भी होंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review