Accident : सड़क हादसे में पति-पत्नी, सास समेत 4 की मौत
- वाराणसी में खड़े डंपर में घुसी कार, बेटे की हालत गंभीर
वाराणसी। वाराणसी में सड़क किनारे खड़े डंपर में तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। हादसे में जीप कंपनी के जनरल मैनेजर, उनकी पत्नी, सास समेत 4 की मौत हो गई। जबकि उनका 12 साल का बेटा गंभीर घायल है।
टक्कर इतनी भयानक थी कि डंपर करीब 100 मीटर आगे खिसक गया। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। गाड़ी सिमट कर आधी रह गई। पुलिस ने गाड़ी का दरवाजा काटकर शवों को बाहर निकाला। फिर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसा मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के पास हुआ।
मंडुआडीह के बजरंग नगर कॉलोनी के रहने वाले जीप कंपनी के जनरल मैनेजर दीपक पांडेय विंध्याचल से कार से घर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे नेशनल हाईवे-19 पर फ्लिपकार्ट वेयर हाउस के सामने खड़े डंपर में उनकी तेज रफ्तार कार टकरा गई।
हादसे में दीपक कुमार पांडेय (35), उनकी पत्नी उर्मिला उर्फ माला पांडेय (32), दीपक की सास फूल केसरी देवी (55) और चांदपुर लहरतारा की अर्पिता गुप्ता (28) की मौत हुई। वहीं, दीपक का बेटा शिवांश पांडेय (12) की हालत गंभीर है।
एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
मिर्जामुराद एसओ अजय राज वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना हमें सुबह 5 बजे मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचकर कार को डंपर को अलग कराया। सभी को कार से बाहर निकाला गया। इसमें तीन की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि एक महिला की बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हुई।
हादसे के समय डंपर एक ढाबा के किनारे खड़ा था। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बीएचयू स्थित अस्पताल पहुंचाया। हादसे से नाराज लोगों ने रोड जाम करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review