सावधान: उत्तराखंड के इन चार जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी

सावधान: उत्तराखंड के इन चार जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के 4 जिलों में एवलांच की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, इसके मद्देनजर ने आपदा प्रबंधन विभाग ने भी संबंधित जिलाधिकारियों समेत तमाम अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं. यह अलर्ट 4 जिलों के लिए जारी किया गया है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ शामिल है.

उत्तराखंड के चमोली जिले में कुछ दिन पहले ही ग्लेशियर टूटने की तस्वीरें सामने आई थी. इस घटना के बाद चमोली जिले के मलारी क्षेत्र और इसके आसपास में हड़कंप मच गया था. एक बार फिर आपदा प्रबंधन विभाग ने एवलांच को लेकर अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के अनुसार गढ़वाल में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले में एवलॉन्च आने की आशंका जताई जा रही है. अलर्ट में साफ किया गया है कि 3000 मीटर से ऊंचे स्थानों पर एवलांच का खतरा संभावित माना गया है और यह अलर्ट अगले 24 घंटों के लिए जारी हुआ है.

आपको बता दें कि उत्तराखंड में एवलांच की घटनाएं पूर्व में भी हुई है. इससे कई बार काफी नुकसान भी राज्य को झेलना पड़ा है. ऐसे में किसी भी नुकसान से बचने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने संभावित चारों जिलों में पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया है. ताकि आपदा जैसे हालात बनने पर तेजी से राहत एवं बचाव कार्य किए जा सके.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram