परतापुर थाने में किसानों का धरना जारी, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

परतापुर थाने में किसानों का धरना जारी, आर-पार की लड़ाई का ऐलान
मेरठ। विद्युत विभाग द्वारा परतापुर क्षेत्र के दो गांव के दर्जनों किसानों पर दर्ज कराए गए विद्युत चोरी के मुकदमे को लेकर परतापुर थाने में देर शाम से चल रहा किसानों का धरना ब्रहस्पतिवार को भी जारी रहा। किसान नेताओं ने मुकदमा वापस न लिए जाने तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
गौरतलब है कि लगभग दो सप्ताह पहले विद्युत विभाग और विजिलेंस की टीम ने परतापुर क्षेत्र के जैनपुर और कंचनपुर घोपला गांव में अलसुबह छापेमारी की थी। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने दर्जनों घरों में बिजली चोरी पकड़ते हुए सभी के खिलाफ परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों में से अधिकांश किसान भाकियू से ताल्लुक रखते थे। जिसके चलते कुछ दिन पहले भी घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने परतापुर थाने में धरना दिया था। किसान नेताओं ने किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे को झूठा बताते हुए वापस लेने की मांग की थी। जिस पर अधिकारियों ने जांच की बात कहते हुए किसानों को वापस भेजा था। किसानों द्वारा प्रशासन को दिया गया अल्टीमेटम बुधवार को समाप्त हो गया। मगर इसी दौरान आरोपी बनाए गए किसानों के घरों पर विद्युत विभाग के नोटिस भी पहुंचने शुरू हो गए। जिसके चलते किसानों में आक्रोश फैल गया। बुधवार की शाम ही किसान नेता विजयपाल घोपला के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने परतापुर थाने में धरना दे दिया। ब्रहस्पतिवार की सुबह तक किसान परतापुर थाने में ही डटे रहे। किसान नेताओं ने प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन को झूठा बताते हुए जमकर हंगामा किया। इसी के साथ ही किसानों पर दर्ज कराए गए मुकदमे वापस न लेने तक थाने में ही जमे रहने का ऐलान कर दिया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram