FESTIVAL SPECIAL TRAIN त्यौहारों के मौके पर रेलवे का खास तोहफा चेक करें शेड्यूल |
FESTIVAL SPECIAL TRAIN - त्योहार के दौरान बिहार आने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से, रेलमार्ग बिहार के कई शहरों में विशेष पूजा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।बिहार के लिए आज से शुरू होगा पूजा स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमिंग
FESTIVAL SPECIAL TRAIN खबर के अनुसार त्योहारों के समय यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का फैसला लिया हैं। आपको बता दें की इन ट्रेनों का परिचालन कोरोना गाइडलाइन के नियमों के अनुसार किया जायेगा।
- ट्रेन नंबर 01670/01669 : नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन 11 अक्टूबर से 18 नवंबर तक चलेगी), यह ट्रेन ट्रेन दरभंगा और नई दिल्ली के बीच सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रूकेगी।
- ट्रेन नंबर 01676/01675: आनंद विहार- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन 11 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी), यह ट्रेन ट्रेन मुजफ्फरपुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, लखनऊ, चन्दौसी एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रूकेगी।
- ट्रेन नंबर 01638/01637 : नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन 12 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी), यह ट्रेन बरौनी और नई दिल्ली के बीच हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रूकेगी।
- ट्रेन नंबर 01668/01667: आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन 12 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी), यह ट्रेन जयनगर और आनंद विहार के बीच मधुबनी, दरभंगा, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रूकेगी।
- ट्रेन नंबर 01662/01661: आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन 11 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी), यह ट्रेन सहरसा और आनंद विहार के बीच सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, लखनऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद एवं हापुड़ स्टेशनों पर रूकेगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review