Baghpat: गन्ने की बंधाई के दौरान गिरा तार, किसान की मौत

Baghpat: गन्ने की बंधाई के दौरान गिरा तार, किसान की मौत

- ग्रामीणों ने किया हंगामा, 5 लाख की मदद का आश्वासन

बागपत। जनपद के रहतना गांव में हाईटेंशन विद्युत तार गिरने से किसान बबलू (37) की मौत हो गई। बबलू अपने खेत में गन्ने की बंधाई कर रहा था, तभी अचानक खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। 

घटना की सूचना मिलते ही बबलू का बेटा निखिल, जो खेत में पानी लेकर गया था, चीखते हुए गांव की ओर भागा और परिवार को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने संतनगर बिजली घर पर विद्युत सप्लाई बंद कराई और पुलिस को सूचित किया। मृतक बबलू के परिवार में पत्नी सुमन, मां किशनदई, दो बेटे और एक बेटी हैं। बबलू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया।

एसडीओ ने पांच लाख मुआवजे का दिया आश्वासन

हालात को संभालने के लिए तहसीलदार बड़ौत राजेश कुमार, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, और विद्युत विभाग के एसडीओ रजत गुप्ता मौके पर पहुंचे। एसडीओ रजत गुप्ता ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस और विद्युत विभाग इस हादसे की जांच में जुटे हुए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram