IB का डिप्टी डायरेक्टर बनकर रौब जमाता था मनोज चौहान, STF मेरठ और धामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिजनौर/मेरठ।
मेरठ यूनिट और की संयुक्त कार्रवाई में एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो खुद को (आईबी) का डिप्टी डायरेक्टर बताकर सरकारी महकमों में दबाव बनाता और धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज चौहान पुत्र नरेंद्र चौहान, निवासी मोहम्मदपुर त्रिलोक, थाना नगीना, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है। आरोपी को थाना धामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि मनोज चौहान खुद को आईबी में डिप्टी डायरेक्टर पद पर तैनात बताकर पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों पर प्रभाव डालता था। वह अपने निजी काम निकलवाने के साथ-साथ दूसरों की सिफारिश भी करता था।
जानकारी के मुताबिक मनोज चौहान “अपोलो मेडिकल एजेंसी” नाम से एक फार्मेसी भी चलाता है, जिसका लाइसेंस उसकी पत्नी के नाम पर दर्ज है। आरोपी अपने कथित पद का रौब दिखाकर विभिन्न विभागों में फोन कॉल करता और खुद को वरिष्ठ खुफिया अधिकारी बताकर काम करवाने की कोशिश करता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उसने जनपद बिजनौर के साथ-साथ अन्य जनपदों में भी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, न्यायालय के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों से फर्जी पहचान के आधार पर संपर्क किया।
एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त जांच में आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसके द्वारा लंबे समय से इस तरह की धोखाधड़ी किए जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को प्रभावित किया और क्या किसी से आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया गया।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाना धामपुर, जनपद बिजनौर में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review