बाबा टिकैत की 86 वीं जयंती पर भाजपा पर जमकर गरजे जयंत चौधरी
देश के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 86 वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार किसानो की राजधानी कहीं जाने वाले सिसौली में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को नमन किया
कबड्डी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया
जयंत चौधरी ने डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में गांव के ही गौरव और सहदेव की याद में आयोजित प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान जयंत चौधरी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया और फिर कबड्डी प्रतियोगिता शुरू कराई गई
जयंत चौधरी ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने लखीमपुर घटना पर बोलते हुए कहा की कभी कभी आंदोलन उग्र हो जाता है सरकार और आंदोलनकारियों में टकराव की स्तिथि बन जाती है लेकिन किसानो को गाड़ी से रोंद देना बहुत शर्मनाक है। किसानो को गाड़ी से कुचलने वाले मंत्री के घर बुलडोजर चलवा देना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए
6 अक्टूबर को होती है बाबा टिकैत की जयंती
दरअसल देश में किसानो के लिए लम्बे समय तक लड़ाई लड़ने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के आज 6 अक्टूबर जन्म दिवस पर उनके पैतृक गांव सिसोली में किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिवस प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सिसौली गांव के किसान भवन पर आज हजारो किसानो ने महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहे के नारे लगाकर उन्हें याद किया।
महेंद्र सिंह टिकैत के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आज सिसोली गांव में सड़क हादसे में मारे गये गौरव और सहदेव की याद में 3 दिवसीय प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमे उत्तर प्रदेश ,हरियाणा और पंजाब के पहलवान हिस्सा ले रहे है। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्म दिवस पर उनकी प्रतीमा पर पुष्प भेंट करने पहुंचे रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने लखीमपुर घटना पर बोलते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया
जयंत चौधरी ने कहा की आज 6 अक्टूबर का दिन है जो बड़ा ऐतिहासिक है क्योंकि आज बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी का जन्मोत्सव है लेकिन आज के दिन किसानो के दिल में बहुत दर्द भी है किसानो के लिए बाबा साहब ने बहुत लड़ाई लड़ी है आज भी किसानो के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है किसान अपने साहस और ताकत को पहचाने। जो किसान बाबा महेंद्र सिंह टिकैत और चौधरी चरण सिंह को मानते है उन्ही पर आज आप वार कर रहे हो फिर उद्धघाटन करने आओगे अगर मंच पर जगह मिलेगी। लेकिन उन्हें कुछ शर्म तो है जो आज यंहा नहीं आये। में तो ये कहता है की वो जिस पार्टी के है अगर उन्हें शर्म हो तो वो पार्टी ही छोड़ देनी चाहिए ऐसी पार्टी में रहकर वो समाज के लिए क्या कर सकते है।
किसानों को रौंदा जा रहा है- जयंत चौधरी
आंदोलन होता है लेकिन कभी कभी आंदोलन उग्र भी हो जाता है कभी स्तिथि ऐसी बन जाती है सरकार और आन्दोलनकारियो में टकराव हो जाता है। सरकारी गुंडे आज किसानो पर वार कर रहे है पीछे से गाड़ी चढ़ाकर किसानो को रोंदा जा रहा है बहुत बड़ा पाप है ये ,में तो कहता हूँ की आरोपी मंत्री के घर बुलडोजर चलना चाहिए योगी से को बुलडोजर चलवा देना चहिये। अपने लिए कुछ और नियम है और ओरो के लिए कुछ और नियम है। लखीमपुर में नेताओ के पहुँचने से हालात बिगड़ेंगे नहीं बल्कि लोगो में विश्वास जागेगा। किसान को तो आतंकवादी बना दिया इन्होने। राष्ट्रति शासन लगना चहिये था।
लखनऊ में प्रधानमंत्री जी थे लेकिन एक शब्द नहीं बोलै गया उनसे .ऐसे मंत्रियो को मंत्री परिषद् में नहीं रहना चाहिए। वंही भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख चौधरी नरेश टिकैत ने कहा की आज चौधरी साहब का 86 वा जन्म दिवस है उन्ही की याद में एक कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है लखीमपुर की घटना बड़ी शर्मनाक है इतना गुस्सा है इनमे की किसानो पर गाड़ी चढ़ा दी इस घटना से तो भाजपा का क्रूर चेहरा सामने आया है
साल भर से किसान अंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार का कितना जिद्दी रवैय्या है। साढ़े दस महीने हो गए आंदोलन को इस लिए लखीमपुर की घटना से सरकार किसान आंदोलन को कुचलना चाहती है। हम तो यही चाहते है की इस घटना की सही जाँच हो और आरोपियों की गिरफ़्तारी जल्द हो।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review