मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, कर्ज से मिल जायेगी मुक्ति…

मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, कर्ज से मिल जायेगी मुक्ति…

हिंदू धर्म और शास्त्रों के मुताबिक, मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना भी शुभ होता है. यह दिन कर्ज से मुक्ति के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मंगलवार का सीधा संबंध मंगल ग्रह से है. मंगल को ऊर्जा का कारक माना जाता है. शास्त्रों में मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बजरंगबली को प्रसन्न कर सकते हैं और वह आपके हर बिगड़े काम को बना देंगे.

मंगलवार के दिन क्या करें...

ऐसा माना जाता है कि मंगलवार को मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर जरूर जाना चाहिए. जहां हनुमान जी के दर्शन करने के साथ श्रीराम और माता सीता के दर्शन करना शुभ होता है. कहते हैं कि ऐसा करने से बजरंगबली हर मनोकामनाएं पूरी करते हैं. हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन गुलाब की माला या केवड़े का इत्र अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. कष्टों से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी के मंदिर में जाकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए. जिससे हर परेशानी से निजात मिलती है.

इसके अलावा हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर जाना चाहिए. जहां सरसों के तेल और एक शुद्ध घी का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी भक्तों के बिगड़े काम बन जाते हैं. कहा जाता है कि मंगलवार के दिन पीपल की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है और हनुमान जी भक्त को मालामाल कर देते हैं. वैसे तो गाय को हर दिन रोटी खिलाना शुभ माना जाता है, लेकिन मंगलवार के दिन लाल गाय को रोटी देना अन्य दिनों के मुकाबले सबसे ज्यादा शुभ होता है।

वहीं मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में नारियल रखना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से भी हनुमान मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इसके अलावा मंगलवार के दिन तांबा, मतान्तर से सोना, केसर, कस्तूरी, गेहूं, लाल चंदन, लाल गुलाब, सिन्दूर, शहद, लाल पुष्प, शेर, मृगछाला, मसूर की दाल, लाल कनेर और लाल पत्थर आदि चीजों के दान देने या इनका इस्तेमाल करना भी शुभ माना जाता है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram