भारी विरोध के बाद अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने विवादित ट्वीट पर मांगी माफी, ट्वीट भी किया डिलीट

भारी विरोध के बाद अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने विवादित ट्वीट पर मांगी माफी, ट्वीट भी किया डिलीट

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) द्वारा भारतीय सेना (Indian Army) पर किए गए अपमानजनक ट्वीट के बाद अब ऋचा चड्ढा ने  अपने ट्वीट को लेकर माफी मांगी है. साथ ही उन्होंने अपना विवादित ट्वीट भी डिलीट कर दिया है. इस ट्वीट पर ही उन पर सेना का अपमान करने का आरोप लगा था ट्वीट करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा ट्रोल हो रही थी भाजपा के कई नेताओं ने भी ऋचा के इस ट्वीट का विरोध किया है

भारतीय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Lieutenant General Upendra Dwivedi) ने पीओके (PoK) को लेकर एक जवाब दिया था,  जिसमे उन्होंने कहा था कि वो pok को वापिस लेने के लिए हर समय तैयार है बस सरकार के आदेश की प्रतीक्षा है। इस बयान को लेकर  बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक ट्वीट को शेयर करते हुए तुलनात्मक रूप से गलवान संघर्ष का नाम लिया था. 
ऋचा चड्ढा ने माफीनामे में लिखा, ''यहां तक सोचा कि जिन तीन शब्दों को विवाद में घसीटा जा रहा है, उनके जरिये मेरा इरादा किसी का अपमान करने या ठेस पहुंचाने का नहीं हो सकता है. मैं माफी मांगती हूं और यह भी कहती हूं कि अगर अनजाने में भी मेरे शब्दों से फौज में मेरे भाइयों में यह भावना पैदा हुई है, जिसमें मेरे अपने नानाजी एक शानदार हिस्सा रहे, तो मुझे दुख होगा. 1960 के दशक में दौरान भारत-चीन युद्ध में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में उन्होंने पैर में गोली खाई थी. मेरे मामाजी एक पैराट्रूपर थे. यह मेरे खून में है.''

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram