ModiNagar: मुठभेड़ में मोदीनगर पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश

ModiNagar: मुठभेड़ में मोदीनगर पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश

- सभी मेरठ के रहने वाले, लूटे गए जेवरात-नकदी बरामद

मोदीनगर। भोजपुर और निवाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई मुठभेड़ में मोदीनगर पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया। इन पर एक सप्ताह के भीतर कई महिलाओं से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। इनके पास से लूटे गए जेवरात, नकदी और तमंचा बरामद किया गया है।

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने जानकारी दी कि उन्हें देर रात सूचना मिली थी कि तीन बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर, भोजपुर पुलिस ने फजलगढ़ रजवाहे के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन वे पथरीले रास्ते की ओर भागने लगे। रास्ता कठिन होने के कारण उनकी बाइक गिर गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में, दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक बदमाश फरार हो गया।

घायल बदमाशों की पहचान गोलू पुत्र हरेंद्र यादव, निवासी जसवंतनगर मलियाना थाना टीपी नगर मेरठ और लक्की पाल पुत्र सुदेश, निवासी शताब्दीनगर थाना परतापुर मेरठ के रूप में हुई है। एसीपी ने बताया कि थोड़ी देर बाद फरार हुए बदमाश, दीपक पुत्र हरेंद्र निवासी जसवंत नगर मलियाना थाना टीपी नगर मेरठ को भी पकड़ लिया गया।

पुलिस ने उनके पास से लूटे गए जेवरात, नकदी और तमंचे बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram