बिपरजॉय तूफान का कहर, गुजरात में कई जगह गिरे पेड़, बिजली गुल, 2 लोगों की मौत, जानें कितना हुआ नुकसान

बिपरजॉय तूफान का कहर, गुजरात में कई जगह गिरे पेड़, बिजली गुल, 2 लोगों की मौत, जानें कितना हुआ नुकसान

अरब सागर से 10 दिन पहले उठा बिपरजॉय तूफान गुरुवार की शाम गुजरात के कच्छ में जखाऊ पोर्ट से टकराया । जिसके कारण गुजरात के कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही हैं।

बिपरजॉय से कच्छ और सौराष्ट्र के तट बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। तेज हवा के चलते जखाऊ और मांडवी में कई पेड़, होर्डिंग्स और बिजली के खंभे उखड़ गए। इस भयंकर तूफान में 23 मवेशी, और 22 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं 2 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई हैं।

गुजरात में कल बिपरजॉय के कच्छ और सौराष्ट्र के तट पर टकराने से भुज के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं भावनगर जिले में बाढ़ के खड्ड में फंसी अपनी बकरियों को बचाने की कोशिश के दौरान पिता और पुत्र की मौत हो गई।

वही, देवभूमि द्वारका में पेड़ गिरने से तीन लोग घायल भी हुए हैं। तूफान अभी 13-14 किमी की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। तूफान की वजह से आज भी कच्छ, द्वारका और जामनगर में तेज हवा के साथ बारिश होगी। बताया जा रहा है कि तूफान के कारण करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। अभी तक किसी के मरने की सूचना नहीं है। हालांकि, 23 पशुओं की मौत हुई है।

बिपरजॉय तूफान के कारण 524 पेड़ गिर गए हैं और कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए हैं, जिससे 940 गांवों में बिजली नहीं है। लोग तेज हवाओं के कारण घरों में कैद होकर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram