big incident in Srinagar: श्रीनगर में बड़ा हादसा, 4 की मौत 

big incident in Srinagar: श्रीनगर में बड़ा हादसा, 4 की मौत 

- झेलम नदी में नाव डूबी, दस छात्रों समेत कई लापता
जम्मू। श्रीनगर में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां झेलम नदी में नाव डूब गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चार शव बरामद किए गए हैं लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जब नाव पलटी तो उसमें 20 लोग सवार थे। अभी बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के गंडबल नौगाम इलाके में एक नाव पलट गई है। चार लोगों के शव मिल चुके हैं, अभी कई लोग लापता हैं, बचाव अभियान जारी है। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि इस नाव में ज्यादातर बच्चे सवार थे। 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में नाव दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उपराज्यपाल ने जारी संदेश में कहा, 'हादसे में हुई लोगों की मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

वोट हादसे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्य उमर अब्दुल्ला ने कहा कि  झेलम नदी पर नाव पलटने की खबर दुखदायी है। वह आशा और प्रार्थना करते हैं कि नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित और शीघ्रता से बचा लिया जाए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram