मेरठ का ऐतिहासिक नौचंदी मेला शुरू सजने लगी है दुकानें
मेरठ। जिस दिन का इंतजार शहरवासियों को पिछले काफी समय से था। आखिरकार दिन का इंतजार खत्म हुआ। गुरुवार यानी आज से नौचंदी मेला शुरू होने जा रहा है। मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और जो कुछ चीजें अभी रह गई है उन्हें भी जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। यह बातें बुधवार को डीएम दीपक मीणा ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कही।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई पत्रकारवार्ता में डीएम दीपक मीणा ने बताया कि, ठेकेदारों को एक महीने का समय दिया गया है। क्योंकि, कांवड़ यात्रा से पहले मेले को खत्म करना होगा। ताकि, कांवड यात्रा को सुचारु और सुरक्षित रूप से संपन्न कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि, मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पहले ही तय कर लिया गया है। क्योंकि, लोकसभा चुनाव के चलते नौचंदी मेला पहले ही देर से शुरु हो रहा है। बताया कि, शासन से अनुमति मिलने में देरी होने से ठेकेदारों को एक महीने का टेंडर दिया गया है। मेला 27 जून से लेकर 27 जुलाई तक चलेगा।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए दुकानदारों से कह दिया गया है कि, समाप्ति से दो तीन दिन पहले से सामान बांधने की प्रक्रिया शुरु कर दें। उन्होंने यह भी बताया कि मेला परिसर को बारिश के दौरान कीचड़ आदि से बचाने के लिये इंटर लॉकिंग टाइल्स लगवाई गई हैं। इसी तरह पटेल मंडप के सामने तिरंगा गेट से लेकर मैदान के दूसरे छोर तक सीसी सड़क बनाई गई है।
उन्होने बताया कि पटेल मंडप में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की स्क्रीनिंग की गई है। जो स्तरीय कार्यक्रम रखे जाएंगे। जिनकी सूची भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कवि सम्मेलन इस बार का शानदार रहेगा।
मेले में टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मेले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए हैं। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि मेले में साफ सफाई के अलावा की बिजली और पानी की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि मेला इस बार बेहतरीन ढंग से आयोजित होगा। इसमें होने वाले कार्यक्रमों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review