भूलकर भी शरीर के इस हिस्से में न बनवाएं टैटू...

भूलकर भी शरीर के इस हिस्से में न बनवाएं टैटू...

आजकल टैटू बनवाना सभी के लिए फैशन का हिस्सा बन गया है, इसलिए लोग अपने शरीर के किसी भी हिस्से में टैटू बनवाकर स्टाइल मारता है। यही नहीं कुछ लोग अपने शरीर पर धार्मिक टैटू भी बनवा लेते हैं लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के शरीर पर किस प्रकार टैटू बनवाता है ये उसकी मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर और मन से जुड़ी हर चीज, किस रंग का कपड़ा पहनना चाहिए, कौन सी माला पहननी चाहिए या कौन सी धातु हमारे लिए शुभ रहेगी? इन सभी का संबंध ग्रहों से होता है और ये सभी ज्योतिष के दायरे में आती है।

ज्योतिष शास्त्र की मानी जाए तो धार्मिक टैटू लोगों के व्यवहार और दिमाग को प्रभावित कर सकते हैं। इसी तरह अगर हमारे शरीर पर कोई टैटू बनता है तो वह भी ज्योतिष के दायरे में आता है और यह हमारे दिमाग और भाग्य को भी प्रभावित करता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी धार्मिक टैटू का अच्छा और बुरा प्रभाव उसके आकार, बनावट पर निर्भर करता है। यानी अगर किसी व्यक्ति ने धार्मिक टैटू बनवाया है तो उसकी जांच कर लेनी चाहिए कि उसका आकार सही है या नहीं। स्टाइल और फैशन का पालन करके धर्म से जुड़ी चीजों के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। धार्मिक प्रतीकों में कुछ भी गलत नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से व्यक्ति को किसी तरह की हानि हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गलत आकार का टैटू किसी भी व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसका गलत डिजाइन व्यक्ति को लाभ की जगह हानि पहुंचने के साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ा सकता है। किसी भी धार्मिक चिन्ह जैसे ओम, स्वास्तिक आदि पर टैटू गुदवाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि उनका आकार सही हो। यदि आप किसी मंत्र को टैटू के रूप में शरीर पर लिखना चाहते हैं, तो उसे सही ढंग से गुदवाएं।

यदि आप अपने शरीर पर धार्मिक टैटू बनवा रहे हैं तो ऐसी जगह बनवाएं जहां उसकी पवित्रता भंग न हो। ज्योतिष शास्त्र अनुसार हथेलियों, पैरों पर धार्मिक चिन्ह, मंत्र या भगवान का टैटू नहीं बनवाना चाहिए। ऐसे में धर्म से जुड़े टैटू बनवाने से उनका अपमान करने जैसा माना जाता है।

शरीर के कुछ अंगों पर धार्मिक चिन्ह बनाए जा सकते हैं जैसे कि हाथ या पीठ पर टैटू बनवाना ठीक है, लेकिन यह सही आकार और सही जगह होना चाहिए। ऐसी जगह पर धार्मिक टैटू बनवाने से निश्चित तौर पर फायदा होगा और मानसिक सकारात्मकता भी बढ़ेगी ऐसा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कहा जाता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram