मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लाख के 259 मोबाइल बरामद
पुलिस की फास्टेस्ट रिकवरी ड्राइव सफल, 65 लाख के 259 मोबाइल बरामद
एक सप्ताह के अभियान में मिली बड़ी सफलता
मेरठ। जिले में नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन वापस दिलाने के लिए पुलिस द्वारा चलाया गया 'फास्टेस्ट रिकवरी ड्राइव' अभियान पूरी तरह सफल रहा। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर 259 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल खोने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।
शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल स्वामियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने पुलिस अधिकारियों और टीम का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़िए - मेरठ में एसपी सिटी बने पब्लिक के विनायक भैया
पुलिस लाइन में आयोजित हुई प्रेस वार्ता
मोबाइल रिकवरी अभियान को लेकर पुलिस लाइन में संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले और ट्रेनी आईपीएस बजरंग प्रसाद मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगातार मोबाइल खोने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद इस विशेष अभियान को शुरू किया गया।
सर्विलांस सेल और पुलिस ने मिलकर किया काम
अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में सर्विलांस सेल और स्थानीय पुलिस टीम ने मिलकर काम किया। आधुनिक तकनीक, मोबाइल ट्रैकिंग और लगातार प्रयासों के जरिए अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस टीम ने कम समय में बड़ी संख्या में मोबाइल रिकवर कर एक मिसाल पेश की है।
लोगों में बढ़ा पुलिस पर भरोसा
मोबाइल स्वामियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके फोन वापस मिल जाएंगे, लेकिन पुलिस ने मेहनत कर उनके मोबाइल खोज निकाले। इससे आम लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
अधिकारियों ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि जनता को राहत मिल सके और खोए हुए सामान की जल्द से जल्द बरामदगी हो सके। मेरठ पुलिस की इस सफलता की शहरभर में सराहना हो रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review