मेरठ में वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लाखों की लूट 

मेरठ में वृद्ध दंपति को  बंधक बनाकर लाखों की लूट 

मेरठ। नए कप्तान के चार्ज लेते ही बदमाशों ने नौचंदी थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी शास्त्रीनगर में लाखों की लूट को अंजाम दिया। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ने घटना के जल्द खुलासे का दावा किया है।

दरअसल शास्त्रीनगर एफ-142 में 82 वर्षीय चंद्र मोहन गोयल अपनी पत्नी सुषमा के साथ रहते हैं। बुजुर्ग का खंदक बाजार में मोहन खादी भंडार के नाम से कपड़ों का कारोबार था। लेकिन, अब उन्होंने प्रतिष्ठान पर बैठना बंद कर दिया है। चंद्र मोहन के बेटे शलभ और सचिन यूएस में रहते हैं। वहीं, बेटी शेफाली की शादी सिविल लाइन क्षेत्र में हुई है। चंद्र मोहन ने बताया कि ब्रहस्पतिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे वह अपनी पत्नी सुषमा और घरेलू मेड राजवती के साथ घर में थे। इसी दौरान दरवाजे की बेल बजी। दरवाजा खोलते ही दो युवकों ने चंद्र मोहन की गर्दन पर चाकू रख दिया। बदमाशों में एक युवक हेलमेट पहने हुए था। जबकि दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। चंद्र मोहन को जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने उनसे सेफ की चाबी ले ली। इसके बाद सेफ में रखी दो लाख की रकम लूट ली। मात्र चंद मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश घर में मौजूद तीनों व्यक्तियों को एक कमरे में बंद करके फरार हो गए। दहशत में आए बुजुर्ग दंपति ने काफी देर बाद हिम्मत करके शोर मचाया। लगभग तीध घंटे बाद पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बुजुर्गों का शोर सुनकर घर का दरवाजा खोला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और पीड़ितों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रहीहै।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram