Hathras: न्यायिक जांच आयोग की टीम हाथरस पहुंची

Hathras: न्यायिक जांच आयोग की टीम हाथरस पहुंची

-  अधिकारियों के साथ की बैठक, घटनास्थल भी जाएगी टीम

हाथरस। एसआईटी के बाद अब न्यायिक जांच आयोग की टीम हाथरस हादसे की जांच करने पुलिस लाइन पहुंच गई है। टीम ने पहुंचते ही पुलिस-प्रशासिनक व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। 

2 जुलाई को हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ के फुलरई-मुगलगढ़ी में साकार हरि बाबा के सत्संग उपरांत हुए हादसे की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग की टीम 12 बजे के लगभग हाथरस की पुलिस लाइन पहुंची। न्यायिक जांच आयोग की टीम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश बृजेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व आईएएस हेमंत राव और पूर्व आईपीएस भवेश कुमार सिंह हैं। 

पुलिस लाइन पहुंचते ही आयोग की टीम ने पुलिस-प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में हादसे पर जांच शुरू कर दी है। बैठक में हाथरस डीएम, एसपी, सीएमओ, एडीएम, एसडीएम, एडीजी, एलआईयू आदि मौजूद हैं। 

बताया जा रहा है कि आयोग की टीम बैठक के बाद दोपहर एक बजे घटना स्थल फुलरई मुगलगढ़ी के लिए रवाना होगी। दोपहर दो बजे से चार बजे तक घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे। शाम छह बजे से आठ बजे के मध्य अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, मंडलायुक्त अलीगढ़ , पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ सहित अन्य अफसरों से मुलाकात व अभिलेखों का अवलोकन करेंगे। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram