congress president election: अब मल्लिका अर्जुन खड़गे और शशि थरूर होंगे आमने सामने, केएन त्रिपाठी का फॉर्म हुआ रद्द
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे(Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच होगा क्यों कि तीसरे प्रत्याशी केएन त्रिपाठी (KN Tripathi) जो कि झारखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री थे उनका नामांकन कैंसिल हो गया है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव (congress president election) होगा या नहीं यह नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर तक पता चल जायेगा। अगर इन दो प्रत्याशी में से किसी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया तो चुनाव होगा।
क्यों रद्द हुआ केएन त्रिपाठी का फॉर्म
बता दें आज यानी 1 अक्टूबर को नामांकन फार्म की जांच का आखिरी दिन था जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव (congress president election) प्रभारी मधुसूधन मिस्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उम्मीदवारों के फॉर्म की जांच की जा चुकी है। इनमें 20 फॉर्म्स में से 4 में फॉर्म्स में हस्ताक्षर में भिन्नता पाई गई, जिसकी वजह से उन फार्म को स्वीकार नहीं किया गया। अब इस चुनाव में केवल मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में होंगे। तीसरे प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया है।
17 अक्टूबर को होना है चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव (congress president election) 17 अक्टूबर को होने वाला है। शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ झारखंड के कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने नामांकन फार्म डालने के आखिरी दिन नामांकन किया था। उस समय केएन त्रिपाठी ने कहा था, ''मैंने आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन किया. पार्टी नेताओं का जो भी निर्णय होगा, मैं उसका सम्मान करूंगा।''
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review