अपनी मांगों को ले कर किसान रेलवे ट्रैक पर, हरियाणा ,बिहार ,कर्नाटक,में रेल सेवाएं बाधित

अपनी मांगों को ले कर किसान रेलवे ट्रैक पर, हरियाणा ,बिहार ,कर्नाटक,में रेल सेवाएं बाधित

नई दिल्ली। लखीमपुर हिंसा मामले पर संयुक्त किसान मोर्चा ने अपनी मांगों को ले कर रेलवे ट्रैक पर रेल रोको आंदोलन farmer on railway track के तहत आज किसान पटरियों पर है , हरियाणा ,बिहार ,कर्नाटक, में इन तीन जगहों पर किसानो का क़ब्ज़ा हो गया है जिसके कारन रेल सेवाएं प्रभावित हुई है | किसानो द्वारा गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया है। इसके तहत हरयाणा, बिहार और कर्नाटक के रेलवे स्टेशनों पर किसान विरोध स्वरूप रेल पटरियों पर बैठ गए हैं।


farmer on railway track उत्तर रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, नॉर्दन रीजन में कुल 30 जगहों पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं किसानों ने हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन की पटरियों पर डेरा डाला हुआ है। बिहार के लालगंज रेलवे स्टेशन और कर्नाटक के विजयापुरा रेलवे स्टेशन पर किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके अलावा नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और गजि़याबाद जैसे स्टेशनों पर अगले 2 घंटे में पहुँचने वाली गाड़ियाँ तो अपने तय समय पर पहुंच रही है लेकिन इक्का-दुक्का गाड़ी ही 15 मिनट की देरी से पहुँच रही है।

दरअसल आज 6 घँटे देशव्यापी रेल रोको आह्वान में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किसान रेल सेवाएं बाधित रहेंगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि, लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक प्रदर्शन लगातार तेज होता जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी और इस्तीफे को लेकर यह रेल रोकी जा रही हैं। यदि सरकार शाम 4 बजे तक हमारी मांगो को नहीं मानती तो हम आगे की रणनीति बनाएंगे। आम लोगों को 2 साल से परेशानी हो रही है और यह आम जनता की ही लड़ाई है। इस रेल रोको आंदोलन के बाद से दबाब जरूरी बनेगा।


एसकेएम के मुताबिक, सोमवार को 6 तक घंटे रेल रोको कार्यक्रम रहेगा, इसके तहत पूरे भारत में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेल सेवाएं बाधित रहेंगी। रेल रोको पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा और रेल संपत्ति को कोई क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। एसकेएम ने अपने सभी घटकों से दिशानिर्देश को सख्ती से पालन करने की अपील भी की है।


हालांकि गाजीपुर बॉर्डर पर एहतिहातन पुलिस की ओर से सड़क मार्ग डाइवर्ट किया गया है। जिसके तहत गाजीपुर बॉर्डर की तरफ जाने वाले रोड को डाबर की तरफ से डाइवर्ट हुआ है। वहीं आनंद विहार होते हुए ट्रैफिक को भेजा जा रहा है। इसके कारण जगह जगह पर लंबा जाम लग गया है।


दरअसल बीते 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा के तुरंत बाद ही संयुक्त किसान मोर्चा ने घटना में न्याय सुनिश्चित करने के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा की थी।

मोर्चा के सभी नेताओं ने अजय मिश्रा टेनी को मोदी सरकार में मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने की मांग की है। एसकेएम के मुताबिक, अजय मिश्रा के केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री होने के कारण, इस मामले में न्याय सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram