दृश्यम 2 कल सिनेमा घरों में होगी रिलीज, रिलीज के पहले ही बना दिया ये अनोखा रिकॉर्ड
दृश्यम 2' फिल्म (Drishyam 2 Film) के रिलीज होने में अब बस कुछ ही घंटों का वक्त रह गया है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन जैसे सितारों से सजी ये फिल्म कल यानि 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त गर्मी देखने को मिल रही है और इसके लिए हजारों की संख्या में टिकटें बुक हो चुकी हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा लिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि दृश्यम 2 ने रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में क्या धमाल मचाया है।
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दृश्यम 2 18 नवंबर 2022 शुक्रवार के दिन को रिलीज होने वाली है।
बना ली एडवांस बुकिंग में कमाई का रिकॉर्ड
फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग में कमाई का रिकॉर्ड बना लिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म को एडवांस बुकिंग के लिए दर्शकों का जबरदस्त रेस्पोन्स मिल रहा है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को देखने के लिए लोगों में गजब का क्रेज दिख रहा। इसी लिए इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक 4.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के इस कलेक्शन में रिलीज से पहले यानि गुरूवार के दिन और ज्यादा उछाल देखा जा सकता है।
दृश्यम 2 फिल्म की एडवांस टिकट हजारों की संख्या में बिक चुकी हैं। हिंदी बेल्ट में फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी बताई जा रही है। वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र में यह थोड़ी धीमी है। लेकिन आज इसके और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह एक थियेटर में फिल्म के प्रीमियर के लिए पहुंचे दिख रहे हैं। यहां पर दर्शकों के चेहरे के उत्साह को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review