शाही ईदगाह पर हंगामा, हिंदू त्यौहारों के विरोध में होर्डिंग लेकर सड़क पर उतरी हजारों की भीड़ 

शाही ईदगाह पर हंगामा, हिंदू त्यौहारों के विरोध में होर्डिंग लेकर सड़क पर उतरी हजारों की भीड़ 
मेरठ। सोमवार को ईद-उल-फितर के मौके पर शासन-प्रशासन द्वारा सड़क पर नमाज ना पढ़े जाने के आदेश को लेकर मुस्लिम संप्रदाय के नागरिकों में आक्रोश देखा गया। शाही ईदगाह में ईद की नमाज के बाद हजारों की भीड़ धार्मिक नारे लगाते हुए सड़क पर उतर गई। हाथों में हिंदू त्यौहारों के विरोध के होर्डिंग लेकर नारेबाजी करती भीड़ को देख एक बार को पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझाते हुए वापस उनके घर भेजा। उधर, इस पूरी घटना को लेकर हिंदू संगठन से जुड़े सचिन सिरोही ने विरोध जताया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
बताते चले कि सोमवार की सुबह रेलवे रोड थाना क्षेत्र स्थित शाही ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई थी। नमाज अदा करने के लिए शहर भर से हजारों अकीदतमंद शाही ईदगाह में पहुंचे थे। ईदगाह में शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह के बाहर भारी मात्रा में फोर्स भी तैनात थी। नमाज खत्म होने के बाद एकाएक हजारों लोगों की भीड़ धार्मिक नारेबाजी करते हुए ईदगाह के बाहर आ गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों के हाथों में फ्लैक्स के कुछ होर्डिंग भी थे। जिसमें लिखा था कि सिर्फ मुसलमानों की नमाज ही सड़क पर नहीं होती। हिंदुओं की दिवाली, होली और कांवड़ यात्रा जैसे त्यौहार भी सड़क पर मनाए जाते हैं। ऐसे में सिर्फ मुसलमानों के सड़क पर नमाज अदा करने पर पाबंदी क्यों लगाई गई है? धार्मिक नारेबाजी करती भीड़ के हाथों में ऐसे होर्डिंग देखकर एक बार को अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने जैसे-तैसे भीड़ को कंट्रोल करते हुए लोगों को समझा कर ईदगाह से उनके घर के लिए रवाना किया। 
आरोपियों पर दर्ज हो मुकदमा 
उधर, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने विरोध प्रकट किया है। सचिन सिरोही ने कहा कि ईद के त्यौहार पर अपना त्यौहार ना मना कर हिंदुओं के त्यौहारों का विरोध करना साफ प्रदर्शित कर रहा है कि हंगामा करने वालों की मंशा ठीक नहीं थी। ऐसे लोग शहर का माहौल खराब करना चाहते थे। जबकि ईद के मौके पर सड़क पर नमाज ना पढ़े जाने का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। ऐसे में यह लोग इस तरह की नारेबाजी और हरकत करके सीधे-सीधे सरकार को चुनौती दे रहे हैं। सचिन सिरोही ने ईदगाह के बाहर हंगामा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की। 

जाम में फंसी रही एंबुलेंस, मरीज हलकान 
मेरठ। शाही ईदगाह में नमाज के चलते सुबह से ही रेलवे रोड पर जाम के हालात बने रहे। शाही ईदगाह के बाहर जहां हजारों की संख्या में नमाजियों के वाहन खड़े थे। वहीं, इन वाहनों के चलते रेलवे रोड पर सड़क से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। आलम यह था कि दुर्घटना में घायल एक मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। आधे घंटे तक एंबुलेंस का चालक सायरन बजाकर भीड़ को हटाने की कोशिश करता रहा। मगर, किसी ने भी एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया। काफी देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को रास्ता दिलवाते हुए अस्पताल के लिए रवाना किया। 
शाही ईदगाह में देश के अमन चैन के लिए मांगी गई दुआएं 
मेरठ। सोमवार को ईद-उल-फितर के मौके पर शहर भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शहर के संवेदनशील इलाकों में जहां भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही। वहीं, डीएम और एसएसपी सहित तमाम आला अधिकारी ईदगाह के बाहर डटे रहे। रेलवे रोड स्थित शाही ईदगाह में शहर काजी जैनुस सालीक्कीन ने हजारों अकीदतमंदों को ईद की नमाज अदा कराई। जिसमें शहर के अमन और चैन के लिए दुआ की गई। हालांकि इस दौरान सड़क पर ईद की नमाज को लेकर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर भी विरोध प्रकट किया गया। नमाज के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं, शाही ईदगाह के बाहर अधिकारियों और तमाम राजनीतिक दल से जुड़े लोगों ने भी नमाजियों को गले लगाकर ईद की बधाई दी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram