Dipti sharma: मांकडिंग' बवाल पर अश्विन ने दिया टोलर्स को जबाव, दीप्ति के सपोर्ट में उतरी कप्तान Harmanpreet Kaur

Dipti sharma: मांकडिंग

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप करके जीत दर्ज कर ली। इसी मैच के जीत के साथ दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को जीत के साथ यादगार विदाई भी दी गई। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भारत ने 16 रनों जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने मेजबान टीम को 170 रन का छोटा लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 153 रन पर ही सिमट गई। 4 विकेट लेकर रेणुका सिंह मैन ऑफ द मैच रहीं, मगर चार्ली डीन को मांकडिंग आउट करके दीप्ति शर्मा ने मैच का पासा ही पलट दिया।

कप्तान ने कहा ये आपके अवेयरनेस को दिखाता है

चार्ली 47 रन बनाकर खेल रही थी और उनका विकेट ही आखिरी विकेट था। हालांकि दीप्ति के इस विकेट पर विवाद छिड़ गया है, जिसके हरमनप्रीत कौर उनके सपोर्ट में उतरी। कप्तान कौर ने कहा ये खेल का नियम है और मुझे नहीं लगता कि हमनें कुछ नया किया। कप्तान ने आगे कहा कि दरअसल ये आपके अवेयरनेस को दिखाता है कि बल्लेबाज क्या कर रहे हैं।

अश्विन ने भी दीप्ति शर्मा की तारीफ

भारतीय स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने भी दीप्ति के इस विकेट पर ट्रोलर्स के मजे लिए। अश्विन ने ट्वीट करके कहा कि अश्विन को कौन ट्रेंड कर रहा है? आज तो एक और गेंदबाजी हीरो दीप्ति शर्मा के बारे में हैं। गौरतलब है कि आईपीएल में आर अश्विन ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलकर को ऐसे ही आउट किया था, जिसके बाद खेल नियम पर बहस छिड़ गई थी। दीप्ति शर्मा ने भी मांकडिंग का उपयोग करके एक बार फिर उस बहस को छेड़ दिया है। दीप्ति को इस मैच में एक विकेट मिली। वहीं अपने आखिरी मैच में झूलन ने 30 रन पर 2 विकेट लिए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram