PM Narendra Modi Meerut Visit: 22 February को नमो भारत और मेरठ मेट्रो का हो सकता है उद्घाटन
मेरठ से बड़ी अपडेट: नमो भारत और मेरठ मेट्रो को जल्द मिल सकता है औपचारिक शुभारंभ
मेरठ से एक बड़ी राजनीतिक और विकास से जुड़ी अपडेट सामने आ रही है। भाजपा सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि नमो भारत और मेरठ मेट्रो को बहुत जल्द औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया जा सकता है। इसके लिए के अगले सप्ताह मेरठ दौरे का प्रस्ताव तैयार किया गया है। संभावित तिथि 22 फरवरी बताई जा रही है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। न्यू टाउनशिप ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जहां प्रधानमंत्री जनता को संबोधित कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में के भी मंच साझा करने की संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवा को मोदीपुरम स्टेशन तक संचालन के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। दोनों ही परियोजनाओं से संबंधित सुरक्षा और तकनीकी मंजूरियां पहले ही मिल चुकी हैं। फिलहाल नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ स्टेशन से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक संचालित हो रही है, जिसे उद्घाटन के बाद मोदीपुरम से सराय काले खां तक विस्तारित किए जाने की तैयारी है।
इसी कॉरिडोर पर मेरठ मेट्रो सेवा भी चलाई जाएगी, जिससे शहर के भीतर यातायात को नई गति मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि मेरठ और दिल्ली के बीच आवागमन और भी सुगम हो जाएगा। व्यापार, शिक्षा और रोजगार के लिहाज से भी यह परियोजना मेरठ के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित तमाम आला अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने में जुटे हैं। सुरक्षा, यातायात, जनसभा स्थल और रूट प्लान को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है।
अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो 22 फरवरी मेरठ के विकास इतिहास में एक अहम तारीख के रूप में दर्ज हो सकती है, जब शहर को आधुनिक परिवहन की बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review