दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ़्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ़्तार

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक शख़्स ने हमला करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

घटना के कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि यह हमला सिर्फ उन पर नहीं बल्कि “दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के संकल्प पर किया गया कायराना प्रयास” है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि शुरुआत में वह सदमे में थीं लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हैं। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे परेशान न हों और भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही पहले की तरह लोगों के बीच काम करती दिखाई देंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे हमले उनके संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते, बल्कि अब वह और अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनसुनवाई और समस्याओं का समाधान पहले जैसी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram