Couple Murder: अमरोहा में पति-पत्नी की हत्या से सनसनी

Couple Murder: अमरोहा में पति-पत्नी की हत्या से सनसनी

- खेत में अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, फंदे से लटका मिला किसान

अमरोहा। जिले में दंपति की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दंपति मंगलवार की दोपहर घर से निकला था, बुधवार की सुबह दोनों के शव ममेरे भाई के खेत में मिले हैं। पति का शव खेत में बने मचान के सहारे फंदे पर लटकता मिला, जबकि पत्नी दस मीटर दूर अर्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली। 

मृतक दंपती की छह वर्षीय बेटी मचान पर सोती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मरने से पहले किसान ने पुलिस को चार लोगों द्वारा घेरने की सूचना दी थी। यह घटना हसनपुर कोतवाली इलाके के अल्लीपुर मिलक गांव में हुई है। यहां एक किसान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां है। ग्रामीणों के मुताबिक, किसान अपनी पत्नी और छह वर्ष की बेटी के साथ मंगलवार दोपहर में हसनपुर गए थे। जिसके बाद घर वापस नहीं लौटे। रात 12 बजे हसनपुर कोतवाली पुलिस की दो गाड़ी गांव पहुंचीं। 

इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से किसान के घर के बारे में पूछा और बताया कि किसान ने सूचना दी है कि उसे चार लोगों ने घेर लिया है। लिहाजा पुलिस और ग्रामीणों ने किसान दंपती की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। 

इसके बाद रात तीन बजे डायल 112 पुलिस पहुंची। इस दौरान भी किसान दंपती का कोई सुराग नहीं लगा। किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि दंपती के साथ कोई घटना हो गई है। बुधवार सुबह जब गांव के लोग खेतों पर पहुंचे तो किसान और उसकी पत्नी के शव अपने ही ममेरे भाई के खेत में पड़े मिले। जबकि दंपती की छह वर्षीय बेटी मचान पर सो रही थी।

घटना के बाद लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। इस दौरान किसान का शव खेत में बने मचान पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था, जबकि उसके घुटने जमीन से भिड़े हुए थे। 

यहां से दस मीटर दूर किसान की पत्नी का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के गले पर निशान हैं। देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे महिला की गला दबाकर हत्या की गई है और किसान की हत्या करने के बाद फंदे पर लटकाया गया है। महिला के शव के आसपास टूटी हुई चूड़ी, चप्पल और हसली पड़ी मिली है। 

एसपी के आदेश पर फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पति पत्नी की मौत के मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram