रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, पिता बना हैवान बेटी के साथ दो साल से कर रहा था गंदी हरकतें
खंडवा। मध्य प्रदेश खंडवा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपनी 16 साल की बच्ची के साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। पिता की हरकतों से तंग आकर बेटी ने मां से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मां-बेटी की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
यह घटना खंडवा के बालवाड़ी क्षेत्र की है। यहां पिछले दो साल से पिता अपनी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। और बेटी पिता के गंदी करतूतों को शर्म के मारे सहन कर रही थी। हैवान पिता ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पिता की हवस बदनीयत से तंग आकर बेटी ने पूरे मामले की शिकायत मां से की। जिसके बाद इस पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ।
पीड़िता की मां ने बताया कि 30 जनवरी के दिन में जब मैं घर पर नहीं थी तो आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह बीते मंगलवार बेटी को कोचिंग से मेहमान आने का बहाना करके घर ले आया, और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब भी घर में किसी की अनुपस्थिति होती थी तो पिता घिनौने कृत को अंजाम देता था। मामले की जानकारी जब उन्हें मिली तो थाने में पहुंचकर अपने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
मामले की जांच कर रहे टीआई बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि बालवाड़ी क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की की शिकायत पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोपी पिता अपनी ही बेटी पर बुरी नजर रख़ता था। दो साल से वह उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। उसने पीड़िता को धमकाते हुए कहा था कि यदि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे मार देगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review