Delhi Water Crisis: जल संकट को लेकर कांग्रेस का 'मटका फोड़' प्रर्दशन

Delhi Water Crisis: जल संकट को लेकर कांग्रेस का

- दिल्ली में केजरीवाल सरकार के खिलाफ आक्रमक हुई कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली  दिल्ली सरकार और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ 'मटका फोड़' विरोध प्रदर्शन किया। 

एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने बताया कि पानी के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है। गरीब लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सरकारें आरोप-प्रत्यारोप का खेल, खेल रही हैं। पहले से पानी की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? वे राजनीति करने में व्यस्त थे। गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए दिल्ली में 'मटका फोड़' विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने टैंकर माफिया के साथ मिलीभगत की है।

कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि  दिल्ली के हर कोने में 'मटका' फोड़ा जाएगा और सोई हुई सरकार को जगाया जाएगा। एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि आप और बीजेपी को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर सिर्फ लीकेज पर ध्यान दिया जाता तो आज यह स्थिति नहीं होती। उनकी राजनीति गरीबों को पानी से भी वंचित कर रही है। यह बहुत दुखद बात है।

पानी की बर्बादी रोकने को हर संभव उठा रही कदमः आतिशी

इस बीच, आप नेता आतिशी ने पुष्टि की कि सरकार पानी की बर्बादी रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। आतिशी ने  दिल्ली के लोगों से पानी की बर्बादी को यथासंभव कम करने की भी अपील की, क्योंकि भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण राष्ट्रीय राजधानी जल संकट से जूझ रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram