ऑन डयूटी सेल्फी लेना , बना जान का जंजाल,महिला सिपाहियों की बढ़ी मुश्किलें।
उत्तर प्रदेश , लखनऊ से आगरा जा रही कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी को आगरा एक्सप्रेस वे पर रोकने और अनुमति मिलने और जाने की सारी कहानी के बीच जो घटना घटित हुई वो कुछ के लिए बहस का मुद्दा बन गई तो किसी की नौकरी पर संकट के बादल छा गए, दरअसल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को बुधवार को एक्सप्रेस-वे पर बिना अनुमति के आगरा जाने से रोक दिया गया था। इस दौरान वहां पर कुछ महिला सिपाहियों और उपनिरीक्षकों ने उनके साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया।
लखनऊ पुलिस के आयुक्त ने इसके लिए जांच बैठा दी है। क्योंकि पुलिस कमीशनर का कहना है कि ड्यूटी के दौरान इस तरह के कार्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आते हैं।
प्रियंका के साथ सेल्फी लेनी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने डीसीपी मध्य ख्याती गर्ग को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उधर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर का कहना है कि ड्यूटी छोड़ना और सेल्फी लेना गंभीर मामला है और ये अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। लिहाजा माना जा रहा है कि इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
वहीं पुलिस आयुक्त का कहना है कि वायरल फोटो में दिख रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान आगरा एक्सप्रेस वे पर प्रियंका गांधी के साथ यह सेल्फी ली थी। क्योंकि उस वक्त महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थी और प्रियंका के काफिले को आगे जाने से रोका जा रहा था। जबकि इसी दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मी प्रियंका के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त दिखी
असल में आगरा में एक सफाई कर्मी की थाने में मौत के मामले में प्रियंका गांधी आगरा जा रही थी। प्रियंका गांधी को वहां जाने से रोकने के लिए एक्सप्रेस-वे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review