अमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 18 छात्रों समेत 21 की गई जान
टेक्सास : अमेरिका के टेक्सास स्थित एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मच गया। हमलावर ने स्कूल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें अब तक 18 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं शिक्षक समेत 3 लोगों की जान गई है। टेक्सास राज्य के सीनेटर ने बताया कि इस घटना में कुल 21 लोगों की जान जा चुकी है। हमलावर भी पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई से नहीं बच सका और मारा गया। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने प्राथमिक स्कूल के अंदर हुई इस सनसनीखेज घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमलावर की उम्र महज 18 साल थी।
https://twitter.com/ANI/status/1529202823061458944?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1529202823061458944%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-4055210203999843508.ampproject.net%2F2205120110001%2Fframe.html
टेक्सास के जिस प्राथमिक स्कूल में फायरिंग की दिल दहला देने वाली वारदात हुई उसका नाम रॉब एलिमेंट्री स्कूल है। हमलावर 18 साल का युवक था जिसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर स्कूल के 18 मासूम छात्रों और टीचर समेत 3 लोगों की जान ले ली। टेक्सास राज्य के सीनेटर ने ये जानकारी दी है। वहीं टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के मुताबिक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मार गिराया गया। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ग्रेग एबॉट से बात की है और हरसंभव मदद का भरोसा जताया है।
https://twitter.com/ANI/status/1529266673877889024?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1529266673877889024%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-4055210203999843508.ampproject.net%2F2205120110001%2Fframe.html
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टेक्सास के प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में, हमें पूछना होगा कि भगवान के नाम पर हम कब तक बंदूक की लॉबी के लिए खड़े होंगे और इसके खिलाफ क्या कर सकते हैं? जो माता-पिता अपने बच्चों को फिर कभी नहीं देख पाएंगे, उनके बारे में सोचने की जरुरत है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अब एक्शन लेने का समय है। हमें उन लोगों को बताने की जरूरत है जो इस तरह कानून के खिलाफ जाकर बंदूक उठाते हैं, हम उन्हें माफ नहीं करेंगे।
वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर शख्स स्कूल का ही पुराना छात्र है। वारदात सैन एंटोनियो के 80 किमी (50 मील) पश्चिम में एक छोटे से इलाके उवाल्डे की है। हमलावर शख्स ने घटना से पहले अपनी गाड़ी स्कूल के बाहर ही छोड़ दी। फिर स्कूल में घुसने के साथ अपनी बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, उसके पास एक हैंडगन भी थी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने घटना पर शोक जताया है। साथ ही अधिकारियों को मामले में कई जरूरी निर्देश भी दिए हैं।
अमेरिका के स्कूल में फायरिंग का अकेला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2012 में भी टेक्सास के एक स्कूल के अंदर गोलीबारी की ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था। जब सैंडी हुक स्कूल में फायरिंग की गई थी, जिसमें 26 लोगों को जान चली गई थी। अब टेक्सास में स्कूल के अंदर फायरिंग का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। इस दुखद घटना को लेकर गवर्नर ने बताया कि स्कूल में ऐसी वारदात कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। आखिर हमलावर कैसे गन के साथ स्कूल में पहुंचा?
23 साल पहले 20 अप्रैल, 1999 को भी अमेरिका के इतिहास में स्कूल में गोलीबारी की दर्दनाक घटना हुई थी। जब हाईस्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र अपने साथ राइफलें, पिस्तौलें और विस्फोटक लेकर स्कूल में दाखिल हुए थे और अंधाधुंध गोलियां चलाकर अपने 12 सहपाठियों की जान ले ली थी। इस दौरान 21 लोग घायल भी हुए थे।
https://twitter.com/ANI/status/1529226562159071232?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1529226562159071232%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-4055210203999843508.ampproject.net%2F2205120110001%2Fframe.html
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review