Lok Sabha Election 2024 : पाकिस्तान के एटम बम से डरा रही कांग्रेसः पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024 : पाकिस्तान के एटम बम से डरा रही कांग्रेसः पीएम मोदी

- कंधमाल की रैली में पीेएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कंधमाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग पाकिस्तान के एटम बम से देश के लोगों का डरा रही है। आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पोखरण में परमाणु बम विस्फोट किया था और देश को सुरक्षित किया था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कहती है संभल कर चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है। उनका सम्मान करो। ये मरे पड़े लोग, देश के मन को भी मार रहे हैं।

पीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग देश को डराना चाहते हैं। वे पाकिस्तान के बम के बारे में बात करते हैं, लेकिन पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि उनसे अपना बम रखा नहीं जा रहा है, वे अपने बम को बेचना चाहते हैं। लेकिन पाकिस्तान को कोई खरीददार नहीं मिल रहा है, क्योंकि विश्व को उसकी गुणवत्ता के बारे में पता है। पीएम मोदी ने यहां कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। वाजपेयी सरकार ने दिखा दिया था कि देशभक्ति से ओत-प्रोत सरकार देश की रक्षा लिए हमेशा तैयार रहती है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 में 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी। चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी को विपक्षी पार्टी का दर्जा भी नहीं मिलेगा। 

पीएम मोदी ने जगन्नाथ मंदिर की चर्चा करते हुए कहा कि सात दशक पहले मंदिर प्रबंधन के लिए कई नियम बनाए गए थे। उनमें से एक नियम यह था कि मंदिर की संपत्ति जिनमें सोना चांदी, कीमती पत्थर और चल-अचल संपत्ति होगी उसका रिकॉर्ड रखा जाएगा. इसके बाद श्री रत्न भंडार में रखे कीमतों समानों की सूची तैयार की जाएगी। आपको यह पता होगा कि श्री रत्न भंडार में रखे कीमती सामानों का मूल्यांकन करीब 45 साल पहले हुआ था, उसके बाद से यह काम बंद है। अब इस तरह की सूचना सामने आ रही है कि इस रत्न भंडार की चाबी कहीं खो गई है। क्या आपको यह जानने का हक नहीं है कि इस मंदिर के रत्न भंडार की चाबी आखिर कहां गई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram